यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नोएडा में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 17 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पांच घंटे में पाया काबू
Noida Factory Fire नोएडा के फेज दो इलाके में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में शुक्रवार रात भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि इसे बुझाने में 17 दमकल गाड़ियों ...और पढ़ें

HighLights
- प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग।
- दमकल विभाग की टीम ने पांच घंटे में काबू पा लिया।
जागरण संवाददाता, नोएडा।Fire in Noida Factory: फेज दो थाना क्षेत्र के की प्लास्टिक दाने से उत्पाद बनाने वाली एक फैक्ट्री में शुक्रवार रात तीन बजे आग अलग गयी। 17 गाड़ियों की मदद से आग को करीब पांच घंटे में बुझाया गया। आग से कोई जनहानि नहीं हुई।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 2 बजकर 53 मिनट पर सूचना मिली फेज दो के सी- 44 स्थित सती पॉलीप्लास्ट नामक प्लास्टिक के दाने से रैपर बनाने की कम्पनी के भूतल पर आग लग गई है। मौके पर दो गाड़ियां भेजी गईं।
Noida Fire: नोएडा में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 17 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पांच घंटे में पाया काबू। pic.twitter.com/wTJq4R9x4S
— Monu Kumar Jha (@MonuKumarJ20785) February 15, 2025
देरी सूचना मिलने के कारण आग पूरे फैक्ट्री परिसर में फैल गई थी। तत्काल आसपास के स्टेशन समेत ग़ाज़ियाबाद से दो गाड़ियों को बुलाया गया। करीब पांच घंटे में आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया।
गनीमत रही कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई और कोई फंसा भी नहीं। उधर, पड़ोस की तीनों कम्पनियों तक भी आग को फैलने से रोका गया। आग का कारण कंपनी के बाहरी परिसर में शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।