यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
न्यूजीलैंड से पहले भारतीय खिलाड़ियों से भिड़ेगी अफगानिस्तान की टीम, रणजी प्लेयर्स के साथ होगा मैच
AFG Vs NZ Ist Test Match आगामी माह में नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में नौ से 13 सितंबर के बीच न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान का मैच ...और पढ़ें

HighLights
- रणजी खिलाड़ियों के साथ एक से तीन सितंबर तक मैच खेलेगी अफगानिस्तान।
- पांच सितंबर को न्यूजीलैंड की टीम आएगी ग्रेटर नोएडा।
- छह से आठ सितंबर तक अभ्यास करेगी न्यूजीलैंड की टीम।
अंकुर त्रिपाठी, ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में नौ से 13 सितंबर तक न्यूजीलैंड व अफगानिस्तान के बीच होने वाले अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच (NZ Vs AFG Match Update) से पहले भारतीय खिलाड़ियों के साथ अफगानिस्तान की टीम भिड़ेगी। अफगानिस्तान की टीम 28 अगस्त को ग्रेटर नोएडा जा जाएगी।
29 और 30 अगस्त को अफगानिस्तान की टीम करेगी अभ्यास
टीम का भारत में संभावित कार्यक्रम तय हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 29 और 30 अगस्त को अफगानिस्तान की टीम अभ्यास करेगी। इसके बाद 31 अगस्त को टीम आराम करेगी। वहीं एक से तीन सितंबर तक उत्तर प्रदेश व दिल्ली के रणजी टीम के खिलाड़ियों से अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच से पहले भिड़ेगी।
दोनों राज्यों की टीम के साथ बोर्ड की बातचीत चल रही है। तीन दिन अलग अलग टीम के साथ मैच खेले जाएंगे। चार सितंबर को टीम आराम करेगी। इसके बाद से फिर अभ्यास के लिए जुट जाएगी।
वहीं पांच सितंबर को न्यूजीलैंड की टीम ग्रेटर नोएडा पहुंच जाएगी। छह से आठ सितंबर तक न्यूजीलैंड की टीम भी शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में अभ्यास करेगी। टेस्ट मैच खेलने के बाद 14 सितंबर को न्यूजीलैंड की टीम स्वदेश लौट जाएगी।
क्राउन प्लाजा में रुकेगी दोनों टीमें
सूरजपुर स्थित काउन प्लाजा होटल में दोनों टीम के खिलाड़ियों के साथ स्टाफ भी रुकेगा। अफगानिस्तान टीम (Afghanistan Team) के साथ 57 लोग 28 अगस्त को ही आ जाएंगे। वहीं न्यूजीलैंड की टीम के कई सदस्य चार सितंबर को आ जाएंगे।
खबरें और भी
वहीं अन्य खिलाड़ी व सदस्य पांच सितंबर को ही आएंगे। बोर्ड के सदस्यों ने होटल को हरी झंडी दे दी है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए होटल का चयन किया गया है। अंतरराष्ट्रीय टीम आने से पहले जिला प्रशासन की ओर से सारे इंतजाम देखे जाएंगे।