Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Road Accident: यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को कुचला; एक की मौत

    By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
    Updated: Tue, 10 Oct 2023 05:07 AM (IST)

    यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दूसरे का उपचार अस्पताल में ...और पढ़ें

    यमुना एक्सप्रेस वे पर बाइक सवार दो लोगों को कुचला
    यमुना एक्सप्रेस वे पर बाइक सवार दो लोगों को कुचला

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दूसरे का उपचार अस्पताल में चल रहा है। मूल रूप से बिहार के मधेपुरा के रहने वाले 45 वर्षीय सुरेश मंडल और कोरी यादव बाइक पर सवार होकर यमुना एक्सप्रेसवे से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। जब वह जीरो प्वाइंट पर पहुंचे तो एक अज्ञात वाहन में दोनों को कुचल दिया।

    हादसे में सुरेश मंडल की मौत हो गई। कोरी यादव का इलाज अस्पताल में चल रहा है। मामले में सुरेश के भाई ज्ञानचंद कुमार की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है जिससे कि कार की पहचान की जा सके।