Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हवाबाजी पड़ी भारी! हूटर बजा दौड़ाई थार, VIDEO वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने थमाया हजारों का चालान

    Updated: Fri, 02 Aug 2024 01:46 PM (IST)

    Noida Viral Video नोएडा के सेक्टर 62 से एक वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक थार चालक यातयात नियमों की धज्जियां उड़ाता हुआ साफ तौर ...और पढ़ें

    Noida Thar Video: थार चालक ने यातयात नियमों की उड़ाई धज्जियां।
    Noida Thar Video: थार चालक ने यातयात नियमों की उड़ाई धज्जियां।

    HighLights

    1. इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ ऑडी और थार का वीडियो।
    2. 11 सेकंड के वीडियो में बैकग्राउंड में बज रहा हरियाणवी गाना।

     मुनीश शर्मा, नोएडा। प्रतिबंधित हूटर संस्कृति का प्रचार प्रसार करते हुए यातयात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए थार गाड़ी में हूटर बजते हुए का इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित हुआ है। वीडियो नोएडा के सेक्टर 62 रोड का होना सामने आया है। लोगों ने एक्स पर पोस्ट कर शिकायत की है। पुलिस (Noida Police) ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए 26 हजार का चालान काटा है।

    11 सेकंड के वीडियो में ऑडी और थार गाड़ी दिखाई दे रही है। ऑडी आगे और थार पीछे चल रही है। बैकग्राउंड में हरियाणवी गाना बज रहा है। हूटर बजती हुई थार गाड़ी कट मारते हुए तेजी से आगे आती है। ऑडी कार से वीडियो बनाया जा रहा है। संभवत वीडियो दिखावे के लिए बनाया गया है। इससे सड़क पर चलते लोगों की जान से खिलवाड़ होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

    पुलिस के दावों पर सवालिया निशान

    उधर, मुख्यमंत्री (CM Yogi Adityanath) के आदेश के बाद भी सड़कों पर हूटर बाजी जारी है। नोएडा (Noida News) की सड़कों पर हर दिन इस तरह के वीडियो प्रसारित हो रहे हैं। लोगों की जान को भी खतरे में डाला जा रहा है। हालांकि नोएडा पुलिस कार्रवाई करने का दावा करती है लेकिन दूसरे दिन प्रसारित वीडियो पुलिस की सख्ती और दावों की परत दर परत खोल रहे हैं।

    यह है नियम

    उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh News) में गाड़ी सरकारी हो या प्राइवेट किसी पर भी हूटर बजाना प्रतिबंधित है। इस तरह की संस्कृति पर रोक है। पुलिस प्रशासन की ओर से समय-समय पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: अकेले लिफ्ट में फंसी मासूम बच्ची, 20 मिनट तक अटकी रही सांसें; मदद के लिए बजाती रही अलार्म