Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Seema Haider जैसे प्रेमी को खोजते नोएडा पहुंची बांग्लादेशी महिला, गोद में एक साल का बच्चा भी लेकर आई

    By Jagran NewsEdited By: Shyamji Tiwari
    Updated: Mon, 21 Aug 2023 10:43 PM (IST)

    Seema Haider- पाकिस्तान की सीमा हैदर का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि नोएडा में एक और मामला सामने आ गया। बांग्लादेश की महिला पति की तलाश में नोएडा ...और पढ़ें

    सीमा हैदर जैसे प्रेमी से मिलने नोएडा पहुंची बांग्लादेशी महिला, गोद में एक साल का बच्चा लेकर आई सोनिया अख्तर
    सीमा हैदर जैसे प्रेमी से मिलने नोएडा पहुंची बांग्लादेशी महिला, गोद में एक साल का बच्चा लेकर आई सोनिया अख्तर

    HighLights

    1. पति की तलाश में आई महिला
    2. निकाह के बाद हुआ एक बेटा

    नोएडा, जागरण संवाददाता। पाकिस्तान की सीमा हैदर (Seema Haider) का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि नोएडा में एक और मामला सामने आ गया। अब बांग्लादेश की महिला पति की तलाश में नोएडा पहुंच गई। महिला का दावा है कि 2021 में उसकी शादी हुई थी। 

    सौरभकांत से शादी का दावा

    बांग्लादेशी महिला अपने एक साल के बेटे के साथ पति को खोजते हुए सोमवार को नोएडा पहुंच गई। महिला का आरोप है कि भारत के सौरभकांत तिवारी ने उससे शादी की थी। शादी के बाद वह भारत आया और फिर वापस नहीं लौटा। एसीपी महिला सुरक्षा मामले की जांच कर रही हैं।

    महिला का छोड़कर आ गया भारत

    बांग्लादेश की राजधानी ढाका की महिला ने बताया कि कि सौरभकांत तिवारी नामक एक युवक ने बांग्लादेश में 14 अप्रैल 2021 को उसके साथ शादी की थी। अब सौरभकांत उसे छोड़कर भारत वापस आ गया। निकाह के बाद महिला और सौरभ का एक बेटा भी हुआ। महिला का आरोप है कि सौरभ पहले से शादीशुदा था और उसने इस बात को उससे छिपाया था।

    बांग्लादेश में नौकरी करता था सौरभ

    सौरभकांत बांग्लादेश में जनवरी 2017 से दिसंबर 2021 तक ढाका, बांग्लादेश में कल्टी मैक्स एनर्जीप्राइवेट लिमिटेड में नौकरी करता था। महिला ने पुलिस को अपने व अपने बेटे के पासपोर्ट, वीजा और नागरिक कार्ड उपलब्ध कराए हैं। पुलिस का कहना है कि सौरभ कांत तिवारी ने महिला के साथ शादी बांग्लादेश में की है।

    खबरें और भी

    जांच के बाद होगी कार्रवाई

    घटना स्थल बांग्लादेश का है। हालांकि इस प्रकरण की जांच एसीपी महिला सुरक्षा को दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सौरभ कहां का रहने वाला है, इसकी भी पूरी जानकारी महिला को नहीं है। जांच के दौरान सभी जानकारी सामने आने की बात कही जा रही है।

    वहीं महिला का 20 सेकेंड का एक वीडियो भी प्रसारित हुआ है, जिसमें महिला पति की तलाश में भारत आने की बात कह रही है। वीडियो में महिला अपना नाम सोनिया अख्तर बता रही है। पुलिस की गाड़ी में बैठी बांग्लादेशी महिला के आसपास महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद हैं।