यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Noida Film City: नोएडा फिल्म सिटी को लेकर आया बड़ा अपडेट, यीडा ने बता दिया कब हो सकता है शिलान्यास
नोएडा में बनने वाली फिल्म सिटी (Noida Film City Update) को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। यमुना प्राधिकरण ने शिलान्यास को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। यीड ...और पढ़ें

HighLights
- यीडा इलाके के सेक्टर 21 में प्रदेश की पहली फिल्म सिटी का निर्माण।
- फिल्म निर्माण के लिए प्री से लेकर पोस्ट प्रोडक्शन तक सभी सुविधाएं।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। यीडा इंटरनेशनल फिल्म सिटी का शिलान्यास नवरात्र में होने की संभावना है। ऐसा होने पर फिल्म सिटी का निर्माण गति पकड़ेगा। तीन साल में फिल्म सिटी बनकर तैयार हो जाएगी।
यमुना प्राधिकरण (Yamuna Authority) क्षेत्र के सेक्टर 21 में प्रदेश की पहली फिल्म सिटी का निर्माण हेागा। फिल्म निर्माता बोनी कपूर और भूटानी समूह की संयुक्त कंपनी बेव्यू भूटानी फिल्म सिटी प्राइवेट लिमिटेड ने फिल्म सिटी की निविदा हासिल की थी।
फिल्म सिटी निर्माण के लिए 230 एकड़ जमीन पहले चरण में आवंटित
इसके तहत कंपनी फिल्म सिटी की कमाई से 18 प्रतिशत राजस्व यमुना प्राधिकरण को देगी। यमुना प्राधिकरण ने फिल्म सिटी निर्माण के लिए 230 एकड़ जमीन पहले चरण में आवंटित की है। फिल्म सिटी परियोजना एक हजार एकड़ में है।
इसे तीन से चार चरण में बनाया जाएगा। यमुना प्राधिकरण व बेव्यू भूटानी फिल्म सिटी प्रा. लि. के बीच जुलाई में फिल्म सिटी को विकसित करने को लेकर अनुबंध पर हस्ताक्षर हुए थे। यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डा. अरुणवीर सिंह का कहना है कि नवरात्र के दौरान फिल्म सिटी का शिलान्यास हो सकता है।
संचालन के लिए 90 साल का लाइसेंस
विकासकर्ता कंपनी को फिल्म सिटी (Noida Film City Yojana) के विकास, संचालन के लिए 90 साल का लाइसेंस दिया गया है। विकासकर्ता ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की फिल्म सिटी यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में विकसित करने का भरोसा दिया है।
खबरें और भी
इसके अलग-अलग जोन में विकसित किया जाएगा। इसमें फिल्म निर्माण के लिए प्री से लेकर पोस्ट प्रोडक्शन तक सभी सुविधाएं फिल्म निर्माता को एक ही जगह पर मिल जाएंगी।