Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या, पूर्व प्रेमी पर वारदात को अंजाम देने का शक

    By Jagran NewsEdited By: Shyamji Tiwari
    Updated: Tue, 05 Sep 2023 05:06 PM (IST)

    ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने महिला को पांच गोली मार है जिससे उसकी मौत हो गई। इससे इलाके ...और पढ़ें

    ग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या
    ग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या

    ग्रेटर नोएडा, जागरण संवाददाता। बादलपुर क्षेत्र के छपरौला औद्योगिक स्थित ब्रज विहार कालोनी में रहने वाली महिला की उसकी ही बेटी के सामने बदमाशों ने दिनदहाड़े दो गोली मारकर हत्या कर दी। आशंका है कि महिला के पूर्व प्रेमी ने घटना को अंजाम दिया है।

    कालोनी में दहशत का माहौल

    दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट ने बादलपुर कोतवाली पुलिस के इकबाल को चुनौती दी है। घटना के बाद से ब्रज विहार कालोनी के लोगों में दहशत का माहौल है। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व प्रेमी विनोद व अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूल रूप से बिहार के पटना जिले के लक्ष्मीपुरा की रहने वाली महिला 30 वर्षीय सोनी बादलपुर में अपने पति मौसम कुमार व दस साल की बेटी लिपक्षा के साथ रहती थी।

    बदमाशों ने महिला से मांगा पानी

    मौसम ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में लोगों का सहयोग करते हैं। मंगलवार दोपहर ढाई बजे के करीब बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए। बदमाशों ने घर का गेट खटखटाया। जैसे ही सोनी ने गेट खोला, तभी बाहर मौजूद दोनों बदमाशों ने कहा कि उनको लाइसेंस बनवाना है, मौसम से बात करा दो। बदमाशों ने महिला से पानी भी मांगा। सोनी जब अंदर से पानी लेकर आई तो उसकी बेटी भी उसके साथ आ गई।

    बाहर आते ही बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां दागी। दो गोली सोनी के गले व कनपटी पर लगी। उसकी मौत हो गई। महिला की हत्या करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। जब घटना हुई तो महिला के पति की फोन पर काल चल रही थी। उसने गोलियों की आवाज सुनी।

    खबरें और भी

    पहले प्रेमी के साथ लिव इन में रहती थी महिला

    पुलिस ने दावा किया है कि सोनी पहले प्रेमी के साथ दिल्ली की गीता कालोनी में दस साल तक लिव इन रिलेशन में रही थी। पहले प्रेमी से ही सोनी को दस साल की बेटी है। वर्तमान पति मौसम के साथ महिला एक साल से रह रही थी।

    महिला सोनी और उसका पति मौसम कुमार दोनों लक्ष्मीपुरा गांव के रहने वाले हैं। वर्ष 2022 में दोनों ने शादी कर ली और बादलपुर में मकान खरीद कर रहने लगे थे। उनके साथ बेटी के अलावा सोनी का ममेरा भाई पीयूष भी रहता है। महिला के पति मौसम कुमार ने बताया कि दो माह पहले पूर्व प्रेमी विनोद ने सोनी को जान से मारने की धमकी दी थी।

    मंगलवार सुबह भी आरोपित ने जान लेने की धमकी दी थी, जिसको उन्होंने हल्के में ले लिया था। सोनी की बेटी लिपक्षा ने बताया कि मामा पीयूष कंप्यूटर पर काम कर रहे थे वह स्कूल से आई थी। गोलियों की आवाज वह डर गई। कक्षा छह की छात्रा मां की हत्या के बाद से डरी सहमी है। हालांकि पुलिस ने उसको आश्वासन दिया है कि आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

    बाइक पर सवार होकर बदमाश आए थे। महिला के पति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। सुनीति, डीसीपी सेंट्रल नोएडा --- प्रवीण विक्रम सिंह