Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sunny Leone ने नोएडा में खोला अपना रेस्टोरेंट, पिज्जा बनाते हुए Instagram पर शेयर किया VIDEO

    Updated: Sun, 28 Jan 2024 08:47 AM (IST)

    बॉलीवुड में धमाल मचाने के बाद चर्चित अभिनेत्री सनी लियोनी ने रेस्टोरेंट खोलने की ओर कदम बढ़ाया है। अभिनेत्री ने नोएडा में एक रेस्टोरेंट खोला है जिसका ...और पढ़ें

    Sunny Leone ने नोएडा में खोला अपना रेस्टोरेंट
    Sunny Leone ने नोएडा में खोला अपना रेस्टोरेंट

    जागरण संवाददाता, नोएडा। चर्चित बालीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी ने नोएडा से नए करियर की शुरुआत की है। अभिनय के बाद अब उन्होंने फूड इंडस्ट्री में कदम रखते हुए नोएडा सेक्टर-129 में रेस्टोरेंट खोला है। चिका लोका नाम के इस रेस्त्रां की जानकारी सनी लियोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दी है।

    वह अपने पति डेनियल वेबर के साथ बीते सप्ताह शनिवार को यहां पहुंची थी। उनका यह रेस्त्रां सोशल मीडिया पर चर्चा में है। बॉलीवुड अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रेस्टोरेंट से जुड़ा वीडियो भी शेयर किया है। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Chica Loca Noida (@chicalocanoida)

    वहीं, फिल्म सिटी परियोजना के लिए अक्षय कुमार, बोनी कपूर, केसी बोकाड़िया समेत चार कंपनियों के प्रतिनिधियों ने शनिवार को औद्योगिक विकास आयुक्त मनोज कुमार की अध्यक्षता में गठित समिति के सम्मुख प्रस्तुतिकरण दिया। चारों कंपनियों को तकनीकी मूल्यांकन में सफल पाया गया है।

    तीस जनवरी को वित्तीय निविदा खोलकर विकासकर्ता का चयन होगा। वित्तीय निविदा यमुना प्राधिकरण कार्यालय में खोली जाएगी। यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 21 में 230 एकड़ में फिल्म सिटी परियोजना विकसित होगी। इसके लिए चार कंपनियों सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज, बेव्यू प्रोजक्टस, फोर लायन्स फिल्म्स प्रा. लि., सुपरसोनिक टेक्नोबिल्ड प्रा. लि. ने निविदा डाली है।