Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शर्मनाक! गाय की बछिया के साथ की गंदी हरकत, लोगों ने देखा तो कर दी धुनाई और फिर...

    Updated: Fri, 11 Oct 2024 03:38 PM (GMT+05:30)

    Noida Crime नोएडा के फेज दो थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आ रहा है। सेक्टर 100 स्थित गौशाला में एक व्यक्ति ने गाय के बच्च ...और पढ़ें

    Noida News: नोएडा के फेज दो थाना क्षेत्र का मामला। फाइल फोटो
    Noida News: नोएडा के फेज दो थाना क्षेत्र का मामला। फाइल फोटो

    HighLights

    1. स्थानीय लोगों ने आरोपित को मौके से पकड़ पुलिस को सौंपा।
    2. पुलिस ने मुकदमा दर्ज आरोपित को किया गिरफ्तार।

    जागरण संवाददाता, नोएडा। फेज दो थाना क्षेत्र में सेक्टर 100 स्थित गौशाला में एक व्यक्ति ने गाय के बच्चे के साथ (बछिया) गंदी हरकत की। लोगों ने आरोपित को हरकत करते हुए देख लिया।उसको पकड़ कर धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।

    गौशाला की देखरेख करने वाले की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस (Noida Police) की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपित की मानसिक स्थिती ठीक नहीं है।

    गाय के पास एक व्यक्ति कर रहा था गंदी हरकत

    गौशाला से जुड़ी राजबाला सिंह से दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि देर रात को कृष्णा होटल चलाने वाले मुनेश ने जानकारी दी कि गाय के पास एक व्यक्ति गंदी हरकत कर रहा है।

    उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो वह पंचदेव नाम का व्यक्ति था और गौ माता के साथ गंदी हरकत कर रहा था। सभी ने मिलकर आरोपित को पकड़ लिया। इसकी सूचना पुलिस को दी। थाने जाकर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

    थानां प्रभारी विध्यांचल तिवारी ने बताया कि शिकायत पर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में जांच की का रही है।

    देर रात में गौशाला पहुंचा आरोपित

    पुलिस के मुताबिक आरोपित देर रात करीब दो बजे गौशाला पहुंचा था। किसी के नहीं होने पर बछिया को निशाना बनाया। आवाज आने पर स्थानीय लोगों को घटना का पता चला।

    15 साल की बच्ची के साथ हैवान ने किया दुष्कर्म 

    बता दें कुछ दिन पहले (25 सितंबर को) नोएडा के सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी का एक युवक ने पहले तो अपहरण किया। फिर उसके बाद पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया गया। हादसे के करीब 12 घंटे बाद जैसे-तैसे किशोरी घर लौटी और अपने मां-बाप को वारदात की पूरी जानकारी दी। स्वजन ने आरोपित युवक के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया।

    खबरें और भी

    इस दौरान परिजन ने बताया कि किशोरी के स्वजन ने थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 15 साल की बेटी है। जो घर पर ही थी। सुबह बेटी को उनकी बिल्डिंग में ही रहने वाला युवक सुबह नौ बजे जबरदस्ती अपने साथ ले गया। दिनभर बेटी घर पर नहीं लौटी।

    आरोपित ने एक बार नहीं बल्कि कई बार किया दुष्कर्म

    आसपास खूब खोजा, लेकिन उनकी बच्ची कहीं नहीं मिली। जब रात हो गई तो काफी देर बाद बेटी घर लौटी और रोते हुए उसने पूरा हादसे को बताया। जो उसके साथ आरोपित ने किया था। पीड़िता ने बताया कि आरोपित युवक उसको जबरन अपने साथ ले गया था और आरोपित ने उसके साथ एक बार नहीं बल्कि कई बार दुष्कर्म किया।

    यह भी पढ़ें: Bulldozer Action: नोएडा में फिर जमकर गरजा बुलडोजर, भू-माफिया से कब्जा मुक्त कराई 30 करोड़ की जमीन