विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chaitra Navratri 2025 पर नोएडा के सबसे बड़े मंदिर में करें दर्शन, खुशि‍यों से झोली भर देंगी मां दुर्गा

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
Published: Wed, 02 Apr 2025 11:25 AM (IST)

Chaitra Navratri के मौके पर नोएडा के सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों का तांता लग ...और पढ़ें

सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर। फोटो- जागरण
सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर। फोटो- जागरण

HighLights

  1. नवरात्र में दर्शन के लिए मंदिर में लग रही भक्तों की भीड़
  2. सनातन धर्म मंदिर में मंदिर में नौ ग्रहों की प्रतिमा भी है स्थापित

जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा के सेक्टर 19 स्थित सनातन धर्म मंदिर में नवरात्र के दिनों में माता के दर्शन के लिए भक्तों के भीड़ लगी रहती है, इन दिनों मंदिर भक्तों के लिए सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक खुला रखा है। जिससे भक्त देवी के दर्शन किए बगैर लौटे नहीं।

मंगला आरती से पहले होता है मां दुर्गा का श्रृंगार

सुबह मंगला आरती से पहले मां दुर्गा का श्रृंगार किया जाता है, श्रृंगार के बाद देवी की आरती की जा रही है। इस दौरान भक्तों की भीड़ मंदिर में देखने को मिलती है।

नवरात्र के दिनों में अलग से मुख्य द्वार तैयार किया गया है जहां से भक्त प्रवेश लेते हैं। साथ ही मंदिर को फूलों और लाइटों से सजाया गया है। रात में पहुंचने वाले लोग मंदिर की खूबसूरत सजावट देख पाते हैं।

क्या है मंदिर की विशेषता?

सनातन धर्म मंदिर पूरे नोएडा का सबसे बड़ा मंदिर है। इस मंदिर में सभी प्रमुख देवी देवताओं की प्रतिमा मौजूद है और यहां पर नौ ग्रहों की प्रतिमा भी स्थापित की गई है। यहां पहुंचने वाले भक्तों को सभी देवी देवताओं का आशीर्वाद एक ही जगह मिलता है।

1989 में हुआ था मंदिर का निर्माण

मंदिर सनातन धर्म समिति के सहयोग से निर्मित किया गया। समिति की स्थापना 1984 में हुई। प्रसिद्ध गीतकार स्वर्गीय गुलशन कुमार ने मंदिर के निर्माण में पूरा सहयोग दिया था। भव्य सनातन मंदिर का निर्माण वर्ष 1989 में किया गया। इस मंदिर को नोएडा भव्य मंदिर माना जाता है दूर दूर से लोग मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं।

कैसे पहुंचे मंदिर?

  • अगर आप नोएडा में रहते हैं, तो यहां जाने के लिए आपको सेक्टर 16 या सेक्टर 18 के मेट्रो स्टेशन पर उतरना होगा।
  • यहां से 10 मिनट में आप रिक्शा के जरिए सनातन धर्म मंदिर पहुंच सकते हैं।
  • दिल्ली की तरफ से आने वाले लोग रजनीगंधा चौराहा से सेक्टर 19 में प्रवेश के बाद सी ब्लॉक स्थित मंदिर में आसानी से जा सकते हैं।
  • सेक्टर 16 और सेक्टर 18 मेट्रो स्टेशन यहां से काफी करीब है।

फूलों से सजाया गया मंदिर

सेक्टर 19 स्थित सनातन धर्म मंदिर के पुजारी वीरेंद्र नंदा ने बताया कि निजी मंदिर को फूलों और रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया है, साथ ही भक्तों के लिए मंदिर में अलग से प्रवेश द्वार तैयार किया गया है, जिससे भक्तों की भीड़ होने की आसानी से व्यवस्था संभाली जा सके।

गणगौर महोत्सव में मां पार्वती और भगवान शिव की हुई विशेष पूजा

इससे पहले, सोमवार को सेक्टर-19 के सनातन धर्म मंदिर में राजस्थान कल्याण परिषद नोएडा ने गणगौर महोत्सव मनाया। महिलाओं ने माता पार्वती से मंगल कामना और पति की लंबी आयु की प्रार्थना की।

विदाई समारोह में गणगौर शोभा यात्रा निकाली। पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि गणगौर महोत्सव में मां पार्वती को गणगौर प्रतिरूप व शिव को ईश्वर प्रतिरूप में पूजते हैं।

होली दहन के बाद गणगौर पूजा शुरू हो जाती है। अविवाहित कन्या अच्छे वर व ससुराल पाने के लिए सोलह दिनों तक पूजा करती हैं। पूजा के बाद गणगौर को अगले वर्ष भी खुशहाली लाने के लिए विदा किया।

समारोह में गणगौर की शोभा यात्रा मंदिर प्रांगण में निकाली गई। भजन गायक राजेश खंडेलवाल व केसी गुप्ता ने प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। भजन संध्या के बाद भक्तों को प्रसाद वितरण किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।