Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ग्रेटर नोएडा में गहराया CNG संकट, उद्योग और वाहन सेवा बुरी तरह प्रभावित

    Updated: Fri, 08 Nov 2024 05:21 PM (IST)

    CNG Supply Disrupted in Greater Noida ग्रेटर नोएडा में पिछले चार दिनों से सीएनजी की आपूर्ति प्रभावित है। इससे औद्योगिक क्षेत्र बड़े वाहन और घरेलू चार ...और पढ़ें

    रात 10 बजते ही आईजीएल रोक रहा सीएनजी की आपूर्ति। फाइल फोटो
    रात 10 बजते ही आईजीएल रोक रहा सीएनजी की आपूर्ति। फाइल फोटो

    HighLights

    1. 20 प्रतिशत आपूर्ति में कमी की बात आ रही सामने।
    2. वाहन चालकों को हो रही दिक्कत।

    ज्ञानेंद्र कुमार शुक्ल, ग्रेटर नोएडा। परिवहन साधनों को बेहतर संचालन के लिए बेहद जरूरी सीएनजी ईंधन की आपूर्ति जिले में बीते चार दिनों से प्रभावित हो रही है। प्रशासन को भी आईजीएल प्रबंधन ने अधर में रखा और जानकारी नहीं दी तो हारकर डीएम मनीष कुमार वर्मा को आईजीएल प्रबंधन को गुरुवार को पत्र लिखना पड़ा।

    हाल यह है कि प्रबंधन की तरफ से पत्र का अभी तक जहां जवाब नहीं दिया गया है। वहीं स्थिति यह है कि रात 10 बजे के बाद प्रबंधन सीएनजी की आपूर्ति पेट्रोलपंप को नहीं दे रहा। जिससे औद्यौगिक क्षेत्र, बड़े वाहनेां, घरेलू चार पहिया वाहनों के संचालन पर प्रभाव पड़ रहा है।

    जनपद में बड़े व छोटे वाहनों को सीएनजी ईधन उपलब्ध हो इसके लिए अलग से 26 सीएनजी पंप व 44 ऐसे पेट्रोल पंप हैं जहां पर सीएनजी की उपलब्धता की गई है। बीते चार दिनों से जिले में नोएडा, ग्रेटर नोएडा सहित अन्य क्षेत्रों में सीएनजी की आपूर्ति बाधित हो रही है।

    शहर के उद्योग विहार स्थित इंडियन आयल के अपने पेट्रोल पंप पर सीएनजी फिलिंग स्टेशन भी है जहां पर बताया गया कि रात 10 बजे के बाद सीएनजी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इसके पीछे आईजीएल प्रबंधन ने कोई जानकारी नहीं दी है। सीएनजी न मिलने से बड़े ट्रक व अन्य औद्योगिक वाहन सड़क पर ही खड़े किए जा रहे हैं।

    खबरें और भी

    इसके पीछे के कारणों को जिला प्रशासन के स्तर पर जिला पूर्ति अधिकारी ओमहरि उपाध्याय ने डीएम मनीष कुमार वर्मा को जानकारी दी तो पता चला कि 20 प्रतिशत सीएनजी जिले को कम मिल रही है।

    इसके पीछे तकनीकि या व्यवहारिक कारण क्या हैं इनकी जानकारी अभी तक नहीं मिली। डीएम ने जरूर सीएनजी की कमी की बात सामने आने व शिकायत का हवाला देते हुए आईजीएल प्रबंधन को गुरुवार को

    पत्र लिखकर आपूर्ति 24 घंटे करने के लिए कहा है लेकिन इसके बाद भी आपूर्ति पटरी पर नहीं आ सकी है। रात में जहां आपूर्ति बाधित है तो दिन में पूरा प्रेशर नहीं मिल पा रहा है।

    चार नोजल, छोटा कंप्रेशर में नहीं मिल रहा पूरा प्रेशर

    उद्योग विहार स्थित इंडियन आयल के पेट्रोल व सीएनजी पंप पर जागरण ने पड़ताल की तो पता चला कि यहां पर सीएनजी के चार नोजल लगाए गए हैं लेकिन प्रेशर पूरा नहीं मिल रहा। मैनेजर ललित मिश्रा ने बताया कि कंप्रेशर काफी छोटा है जबकि नोजल की संख्या को देखते हुए आईजीएल को चाहिए कि बड़ा कंप्रेशर लगाए। यहां पर रात में बड़े वाहनों का दवाब काफी अधिक रहता है। चार दिनों से रात 10 बजे के बाद सीएनजी की आपूर्ति न मिलने से ट्रक सड़क पर ही खड़े हो जाते हैं।

    क्या बोले इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव

    सीएनजी की कमी व रात में 10 बजे के बाद आपूर्ति में बाधा आने की खबरों के बाद इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव विशारद गौतम ने कहा कि निश्चित तौर पर यह औद्यौगिक क्षेत्र पर प्रभाव पड़ रहा है। रात में बड़े वाहनों से ही माल का परिवहन होता है ऐसे में सीएनजी नहीं मिलने से आर्थिक तौर पर व्यापारियों को ही नुसान उठाना पड़ेगा। प्रशासन को चाहिए कि जल्द से जल्द इस दिशा में कार्रवाई की जाए।

    सीएनजी की आपूर्ति कब से बाधित है इसकी कोई जानकारी हमारे पास नहीं है। मैं अवकाश पर बीते दिनों से था आज ही आया हूं। जानकारी करके अधिकारियों से इस विषय में बता सकूंगा। डीएम के पत्र की भी जानकारी मेरे संज्ञान में नहीं है और न ही किसी ने बताया है।

    अमनदीप सिंह, वाइस प्रेसीडेंट, आईजीएल।

    यह भी पढ़ें: Noida News: विभाग ही कुपोषण का बना शिकार, उधारी के मकान में चल रहे सैकड़ों आंगनबाड़ी केंद्र