विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Greater Noida: बराती खा रहे थे खाना, अचानक हुआ कुछ ऐसा; युवक को पीट-पीटकर किया घायल

Published: Fri, 13 Sep 2024 06:15 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा में बरात में खाना खाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक को पीट-पीटकर घायल कर दिया गया। ...और पढ़ें

ग्रेटर नोएडा में बरात में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद। फाइल फोटो
ग्रेटर नोएडा में बरात में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद। फाइल फोटो

HighLights

  1. बारात में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद।
  2. एक युवक को पीट-पीटकर किया घायल।
  3. घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।

संवाद सहयोगी। जागरण, दादरी। ग्रेटर नोएडा के कोतवाली दादरी नगर में आई बरात में खाना खाने को लेकर बरातियों में हुए विवाद के चलते एक पक्ष के लोगों ने एक युवक को पीटकर घायल किया। पीड़ित के भाई की शिकायत पर चार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज।

पुलिस के अनुसार, पिलखुवा, हापुड़ के मुरसलीम ने बताया कि 11 सितंबर को पिलखुवा से दादरी फार्म हाउस पर बरात आई थी। बरात में भाई नदीम भी शामिल हुआ था। खाना खाते समय उसका विवाद बरात में आए अन्य युवकों से हो गया। उस वक्त लोगों ने मामला शांत करा दिया।

लाठी-डंडों से किया हमला

खाना खाने के बाद जब वह रात्रि साढ़े नौ बजे मौसी के यहां मिलने नई आबादी जा रहा था तो रास्ते में खड़े वसीम, भूरे, समीर व नफीस ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर व पीठ पर चोट आई।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Crime News: शादी का वादा कर विधवा से बनाए संबंध, फ‍िर मुकरा कहा- धर्म बदलो तभी होगा निकाह

स्वजन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराकर बृहस्पतिवार को चारों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें- UP Crime: हाईवे पर यात्रा के दौरान कोई नाम से बुलाए तो खबरदार! बदमाशों का गिरोह आपको बना सकता है शिकार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।