Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मुहर्रम पर जुलूस के कारण कल नोएडा के इन रूटों पर रहेगा Traffic Diversion, यातायात पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

    Updated: Tue, 16 Jul 2024 11:19 AM (IST)

    मुस्लिम समुदाय के द्वारा मुहर्रम (Muharram 202) का जुलूस बुधवार को निकाला जाना है। जिसको ध्यान में रखते हुए नोएडा के कुछ रूटों पर यातायात बाधित रहेगा। ...और पढ़ें

    Noida Traffic Diversion: मुहर्रम के कारण रूट का रहेगा डायवर्जन। फाइल फोटो
    Noida Traffic Diversion: मुहर्रम के कारण रूट का रहेगा डायवर्जन। फाइल फोटो

    HighLights

    1. मुहर्रम पर जुलूस के कारण 11 से पांच बजे तक डायवर्जन से कल बदला रहेगा यातायात।
    2. असुविधा होने पर ट्रैफिक पुलिस ने लोगों की सुविधा के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर।

    जागरण संवाददाता, नोएडा। मुहर्रम के मद्देनजर मुस्लिम समुदाय की ओर से बुधवार को जुलूस-ए-आशूरा निकाला जाएगा। इसके मद्देनजर सुबह 11 से शाम पांच बजे तक सेक्टर-22, सेक्टर-50, सेक्टर-8, सेक्टर-9 स्थित मस्जिद के आसपास ट्रैफिक डायवर्जन (Noida Traffic Diversion) रहेगा।

    सेक्टर-22 से प्रारंभ होने वाला जुलूस एडोब चौक, सेक्टर-32 सिटी सेंटर अंडरपास होते हुए सेक्ट-50 में समाप्त होगा। वहीं सेक्टर-6 से प्रारंभ होने वाला जुलूस झुंडपुर चौक, सेक्टर-8, सेक्टर10, सेक्टर11, सेक्टर-12 से बांस बल्ली मार्किट होते हुए सेक्टर-4 कब्रिस्तान पर समाप्त होगा।

    जरूरत के हिसाब से यातायात का होगा डायवर्जन 

    जिसके दृष्टिगत अल्प समय के लिए आवश्यकतानुसार यातायात का डायवर्जन किया जाएगा। डायवर्जन के दौरान गोलचक्कर, संदीप पेपर मिल, सेक्टर-6 चौकी, झुंडपुरा (उद्योग मार्ग) सेक्टर-6 चौकी से झुंडपुरा तक मार्ग पर यातायात आवागमन आवश्यकतानुसार प्रतिबंधित रहेगा।

    हरौला चौक से शिवानी फर्नीचर जाने वाला मार्ग हरौला पुलिस चौकी से शिवानी फर्नीचर तक मार्ग पर यातायात आवागमन आवश्यकतानुसार प्रतिबंधित किया जाएगा। सेक्टर-6 चौकी से बांस बल्ली मार्केट तिराहा तक मार्ग पर यातायात आवागमन आवश्यकतानुसार प्रतिबंधित किया जाएगा।

    स्टेडियम चौक से रजनीगंधा चौक होकर जा सकेंगे

    शिवानी फर्नीचर से नया बांस चौक आने वाले वाहन स्टेडियम चौराहा से रजनीगंधा चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे। गोलचक्कर चौक से झुंडपुरा चौक की ओर जाने वाले वाहन रजनीगंधा चौक से स्टेडियम चौक होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

    झुंडपुरा चौक से शिवानी फर्नीचर चौक होकर हरौला, नया बांस आने वाला यातायात स्टेडियम चौक से रजनीगंधा चौक होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे। असुविधा होने पर लोग हेल्पलाइन नंबर- 9971009001 से संपर्क कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: NOIDA को टैक्स छूट देने से इनकार करने वाले सीबीडीटी का निर्णय रद्द

    खबरें और भी