विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Elvish Yadav: रेव पार्टी, सांपों का जहर और विदेशी युवतियां... पढ़ें कैसे नोएडा पुलिस के रडार पर आए एल्विश यादव

By Jagran NewsEdited By: Pooja Tripathi
Published: Fri, 03 Nov 2023 10:07 AM (IST)Updated: Fri, 03 Nov 2023 02:21 PM (IST)

बिग बॉस ओटीटी-2 जीतने के बाद से सुर्खियों में यूट्यूबर एल्विश यादव विवादों में घिर गए हैं। उनके खिलाफ कोतवाली ...और पढ़ें

एल्विश यादव फिर बुरे फंसे, नोएडा में केस दर्ज।
एल्विश यादव फिर बुरे फंसे, नोएडा में केस दर्ज।

HighLights

  1. रेव पार्टियों में सांपों के जहर की सप्लाई करने वाले गिरोह से जुड़ने का है आरोप
  2. सांसद मेनका गांधी की संस्था के एक अधिकारी ने कोतवाली सेक्टर-49 में दर्ज कराया मुकदमा
  3. पांच कोबरा, एक अजगर, दो दुमही, एक घोड़ा पछाड़ और 20 एमएल स्नेक वेनम बरामद

जागरण संवाददाता, नोएडा। बिग बॉस ओटीटी-2 जीतने के बाद से सुर्खियों में यूट्यूबर एल्विश यादव विवादों में घिर गए हैं। उनके खिलाफ कोतवाली सेक्टर-49 में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

उन पर सांपों के जहर की सप्लाई करने वाले गिरोह से जुड़ने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में नामजद पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एल्विश यादव की संलिप्तता की जांच कर रही है।

पीपल फॉर एनिमल संस्था के अधिकारी ने दर्ज कराया केस

सांसद मेनका गांधी की संस्था पीपल फॉर एनिमल में एनिमल वेलफेयर ऑफिसर के पद पर कार्यरत गौरव गुप्ता ने एफआईआर कराई है। उन्होंने बताया कि यूट्यूबर एल्विश यादव नोएडा-एनसीआर के फार्म हाउसों में अन्य यूट्यूबर सदस्यों के साथ मिलकर स्नेक वेनम व जिंदा सांपों के साथ वीडियो शूट कराते हैं।

यही नहीं गैर कानूनी रूप से रेव पार्टियों को आयोजित कराते हैं। जिनमें विदेशी युवतियों को बुलाकर स्नेक वेनम व नशीले पदार्थों का सेवन कराया जाता है। सूचना के आधार पर एक मुखबिर ने एल्विश यादव से संपर्क किया।

एल्विश ने दिया था एजेंट का नंबर

एल्विश ने राहुल नामक एजेंट का नंबर दिया और उनका नाम लेकर बात करने के लिए कहा। मुखबिर ने राहुल से संपर्क करके पार्टी आयोजित करने के लिए बुलाया। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों और पुलिस को दी।

दो नवंबर को सेक्टर-51 स्थित सेवरोन बैंक्वेट हॉल में आरोपित प्रतिबंधित सांप लेकर पहुंच गए। उसी दौरान वन विभाग की टीम ने पुलिस की मदद से आरोपितों को पकड़ लिया। पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी पहचान दिल्ली के राहुल, टीटूनाथ, जयकरन, नारायण और रविनाथ के रूप में हुई।

आरोपियों क्या-क्या हुआ बरामद

इनके पास से 20 मिलीलीटर स्नेक वेनम, पांच कोबरा, एक अजगर, दो दुमही, एक घोड़ा पछाड़ सांप बरामद हुआ। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संदीप चौधरी का कहना है कि पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। एल्विश यादव समेत छह नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एल्विश यादव की गिरोह से संलिप्तता की जांच की जा रही है।

कौन हैं एल्विश यादव?

एल्विश यादव काफी प्रसिद्ध यूट्यूबर और इंटरनेट मीडिया पर्सनालिटी हैं। उनके यूट्यूब चैनल एल्विश यादव के इस समय लगभग 14.5 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं। उनके पास एल्विश यादव व्लाग्स नाम से एक और यूट्यूब चैनल है, जहां उनके लगभग 7.5 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं। यादव इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और उनके इंस्टा पर 16 मिलियन से ज्यादा फैंस हैं।

बिग बॉस ओटीटी के विनर हैं एल्विश यादव

एल्विश ने हाल ही में बिग बॉस ओटीटी-2 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की थी। अंत में शो की ट्राफी भी अपने नाम की। बिग बॉस के इतिहास में एल्विश यादव पहले वाइल्ड कार्ड हैं जिन्होंने ट्राफी अपने नाम की थी।

एल्विश यादव से एक करोड़ की मांगी गई थी रंगदारी

पिछले दिनों एल्विश यादव ने कथित तौर पर जबरन वसूली काल मिलने के बाद एफआइआर दर्ज कराई थी। 25 अक्टूबर को गुरुग्राम के सेक्टर-53 पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया था। एल्विश ने पुलिस को बताया था कि उन्हें एक अनजान नंबर से एक करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग का एक काल आया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।