विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Elvish Yadav Case: एल्विश यादव को हाथ लगी निराशा, सुनवाई न होने से जेल में उदास रहा यूट्यूबर

Published: Tue, 19 Mar 2024 09:10 PM (GMT+05:30)

जेल में एल्विश यादव दूसरे दिन भी तनाव में था न्यायालय में होने वाली सुनवाई को लेकर उसने पूछताछ की ...और पढ़ें

सुनवाई न होने से जेल में उदास रहा यूट्यूबर
सुनवाई न होने से जेल में उदास रहा यूट्यूबर

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद एल्विश यादव जमानत के लिए न्यायालय में होने वाली सुनवाई को लेकर मंगलवार सुबह उत्साहित था। हालांकि, सुनवाई न होने की जानकारी मिलने पर वह निराश हो गया। जेल में लगातार दूसरे दिन मिलाई करने पहुंचे एल्विश के पिता राम अवतार ने उसे ढांढस बंधाया।

तनाव में बीता दूसरा

उसने जेल में मिली आलू पालक की सब्जी, रोटी, दाल व चावल खाया। जेल में एल्विश यादव दूसरे दिन भी तनाव में था, न्यायालय में होने वाली सुनवाई को लेकर उसने पूछताछ की थी। उसे उम्मीद थी कि सुनवाई में जमानत मिल जाएगी। जब उसे यह पता चला कि न्यायालय में हड़ताल के कारण सुनवाई नहीं हुई तो वह और उदास हो गया।

जेल में मिलने पहुंचे से पिता से बात करने के बाद उसका तनाव कम हुआ। कुछ अन्य लोग भी उससे मिलने के लिए पहुंचे थे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। पिता से मिलाई करने के बाद वह अपनी बैरक में पहुंचकर काफी देर तक टहलता रहा।

एक घंटे में पूछे 150 सवाल

इससे पहले एल्विश यादव से नोएडा पुलिस अधिकारियों ने करीब एक घंटे में 150 से अधिक सवाल पूछे थे। इसमें अधिकतर जबाव में एल्विश कुछ नहीं बोला तो कुछ के जवाब हां या ना में दिया। पुलिस ने पीएफए केस से जुड़े चार सपेरों व उसके साथी राहुल यादव से संबंध में सवाल किए। इसके अलावा सोशल मीडिया वायरल सांपों के साथ वीडियो को लेकर भी सवाल किए गए।

पूछताछ के लिए पुलिस की ओर से नोटिस मिलने के बाद एल्विश यादव रविवार सुबह करीब 11 बजे नोएडा पहुंचा। सेक्टर-73 में गांव सर्फाबाद स्थित एक परिचित के फार्म हाउस पर रुका। पुलिस को सूचना दी कि वह नोएडा में है। उसे शायद उम्मीद नहीं थी कि नोएडा पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी।

यह भी पढ़ें-

YouTuber Elvish Yadav: एल्विश यादव से जेल में पिता ने की मुलाकात, तनाव में बीता यूट्यूबर का पहला दिन

एल्विश से 60 मिनट में 150 सवाल, ज्यादातर सवालों का था सिर्फ एक जवाब; जानिए यूट्यूबर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की प्लानिंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।