यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Noida Lift Accident: लिफ्ट में घंटेभर फंसा रहा इंजीनियर, घुटने लगा था दम; पुलिस ने बचाई जान
एफओबी की लिफ्ट में शनिवार दोपहर को घंटेभर तक एक इंजीनियर फंस रहा। क्लियो काउंटी के तकनीशियन बुलाकर उसे बाहर निकाला गया। गर्मी के कारण गोविंद का अंदर ह ...और पढ़ें

HighLights
- फेज तीन कोतवाली के बसई गांव स्थित एफओबी की घटना
- दो युवकों ने पुलिस को इंजीनियर के फंसे होने की दी थी सूचना
- क्लियो काउंटी सोसायटी से तकनीशियन बुलाकर की मदद
जागरण संवाददाता, नोएडा। फेज तीन कोतवाली स्थित गांव बसई स्थित एफओबी की लिफ्ट में शनिवार दोपहर को घंटेभर एक इंजीनियर फंस रहा। दो युवकों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मदद की।
पुलिस ने क्लियो काउंटी के तकनीशियन को बुलाकर इंजीनियर को बाहर निकाला। युवक बाहर निकलने के बाद कोतवाली प्रभारी से लिपट भावुक हो गया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रहा।
दो युवकों ने पुलिस को दी मामले की सूचना
कोतवाली प्रभारी राजकुमार ने बताया कि दोपहर साढ़े 12 बजे गश्त पर थे। इसी बीच दो युवकों ने बसई गांव के एफओबी में एक व्यक्ति के फंसे होने की जानकारी दी। टीम के साथ मौके पर जाकर इंजीनियर का ढांढस बंधाया और लिफ्ट व दीवार के बीच बने रास्ते से पानी दिया।
ये भी पढ़ें-
UP Lift Act: उत्तर प्रदेश में 5 सालों के संघर्ष पर लिफ्ट एक्ट का मरहम, लागू करना होगी बड़ी चुनौती
आसपास की सोसायटी से संपर्क किया। क्लियो काउंटी सोसायटी से तकनीशियन को मौके पर बुलाया गया। लिफ्ट को मैन्युअली खोलकर इंजीनियर को बाहर निकाला गया।
निर्माण कंपनी में करते हैं काम
इंजीनियर गोविंद सोनी मूल रूप से जयपुर के रहने वाले हैं और गांव गढ़ी चौखंडी में किराये पर रहते हैं। वह नोएडा की निर्माण क्षेत्र की एक कंपनी में नौकरी करते हैं। शनिवार दोपहर को पर्थला की तरफ से आ रहे थे।
एफओबी के दूसरी तरफ कोई जानकार खड़ा था। उससे चाबी लेनी थी। इसके लिए एफओबी का उपयोग किया तो लिफ्ट चलने के बाद ही बीच में बंद हो गई। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी लिफ्ट नहीं चली।