विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Noida VIDEO: लिफ्ट में कुत्ता ले जाने को लेकर विवाद, रिटायर्ड IAS और महिला के बीच मारपीट

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Updated: Tue, 31 Oct 2023 12:18 AM (IST)

कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-108 स्थित पार्क लारेट सोसायटी में लिफ्ट में कुत्ते को ले जाने के विवाद में एक सेवानिवृत आईएएस और महिला के बीच विवा ...और पढ़ें

लिफ्ट में कुत्ता ले जाने को लेकर विवाद, रिटायर्ड IAS और महिला के बीच मारपीट
लिफ्ट में कुत्ता ले जाने को लेकर विवाद, रिटायर्ड IAS और महिला के बीच मारपीट

HighLights

  1. कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-108 स्थित पार्क लारेट सोसायटी में हुई घटना।
  2. सीसीटीवी फुटेज की जांच कर की जाएगी कार्रवाई।

जागरण संवाददाता, नोएडा। कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-108 स्थित पार्क लारेट सोसायटी में लिफ्ट में कुत्ते को ले जाने के विवाद में एक सेवानिवृत आईएएस और महिला के बीच विवाद हो गया। घटना का 49 सेकेंड का एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

प्रसारित वीडियो में दावा किया जा रहा है कि एक महिला और सेवानिवृत आईएएस लिफ्ट में हैं। वीडियो में कुत्ता भी दिख रहा है। वीडियो में कहासुनी के दौरान महिला को थप्पड़ भी लग जाता है। लिफ्ट के बाहर निकलने पर भी महिला और अधिकारी के बीच हाथापाई हो रही है।

जांच कर की जाएगी कार्रवाई

एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि कुत्ते को लिफ्ट में ले जाने को लेकर विवाद हुआ है। दोनों पक्षों से बात की जा रही है। दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया जा रहा है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Accident in Noida: नोएडा में दो जगह सड़क हादसे, कारों और बाइक्स में भिड़ंत और टक्कर; छह लोग घायल