विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Noida Fire: नोएडा के सेक्टर-20 में कृष्णा प्लाजा में लगी भीषण आग, सामने आया खौफनाक VIDEO; 12 लोग हुए घायल

Published: Tue, 01 Apr 2025 12:36 PM (IST)

नोएडा में फिर से आग लगने का मामला सामने आया है। सेक्टर-18 में कृष्णा प्लाजा के भूतल पर एक दुकान ...और पढ़ें

नोएडा में सेक्टर-18 में कृष्णा प्लाजा के भूतल पर दुकान में लगी आग। जागरण फोटो
नोएडा में सेक्टर-18 में कृष्णा प्लाजा के भूतल पर दुकान में लगी आग। जागरण फोटो

HighLights

  1. प्लाजा के भूतल की दुकान में लगी भीषण आग।
  2. सेक्टर-20 थाना क्षेत्र के कृष्णा अपरा प्लाजा का मामला।
  3. अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच बुझा रही आग।

जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा के सेक्टर-18 में कृष्णा प्लाजा के भूतल पर एक दुकान में मंगलवार सुबह आग लग गई। आग के दौरान बिल्डिंग परिसर में धुआं ही धुआं भर गया। इस वजह से कुछ लोग बिल्डिंग में अंदर ही फंस गए।

उधर, सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का प्रयास किया। साथ ही अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की। इस दौरान ऊपरी मंजिल पर फंसे लोग जान बचाने को खिड़की से लटके नजर आए।

(आग लगने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी। जागरण फोटो)

रस्सी पकड़ कर उतरा युवक 

घटना के दौरान ऊपरी मंजिल की बालकनी से कुछ लोगों को रस्सी और सीढ़ी की मदद से बाहर निकाला गया।  वहीं, कूदने और बाहर निकलने के दौरान 12 लोग चोटिल और घायल होना सामने आ रहा है। घायलों का विनायक, कैलाश, और जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। इनमें से महिला समेत दो गंभीर रूप से घायल हैं।

बताया गया कि कृष्णा अपरा बिल्डर की बिल्डिंग है। इस बिल्डिंग में बेसमेंट समेत आठ मंजिल है।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने क्या बताया?

जिला अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर रेनू अग्रवाल ने बताया कि घटनास्थल से सूरज कुमार (21 वर्ष) हाथ झुलसने पर अस्पताल आए थे, उन्हें प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया है। इनके अलावा गंगा सिंह (38 वर्ष) निवासी गांव गेझा भी मामूमी रूप से झुलस गए। उनका उपचार चल रहा है।

(बिल्डिंग से रस्सी के सहारे लोगों को बाहर निकाला गया। जागरण फोटो)

दो दिन पहले PG में आग का वीडियो आया था सामने

दो दिन पहले ग्रेटर नोएडा के एक पीजी में आग लगने का वीडियो सामने आया था। आग के दौरान पीजी की बालकनी से दो युवतियां खुद की जान बचाते नजर आईं थीं। सीढ़ी से उतरने के दौरान एक युवती गिरकर घायल हो गई थी।

कार पेंट गोदाम में लगी भीषण आग

गाजियाबाद जनपद के मोदीनगर में दिल्ली-मेरठ मार्ग पर नमो भारत स्टेशन के निकट महावीर कार पेंट गोदाम में मंगलवार सुबह आग लग गई। वहीं, आग का विकराल स्थिति को देखते हुए आसपास के मकान, बैंक व रेस्टोरेंट खाली कराए गए।

यह भी पढ़ें- VIDEO: ग्रेटर नोएडा में कूलर बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां

(कार पेंट गोदाम में लगी भीषण आग। जागरण फोटो)

बताया गया कि एक घंटे से अग्निशमन की टीम आग पर काबू पाने में जुटी है। गोदाम में केमिकल के ड्रम रखे होने की आशंका है, दो ड्रम फटे भी हैं। करीब छह फायर टेंकर आ चुके हैं। हादसे में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें- Noida GirlsHostel Fire: आग का भयंकर रूप देख दौड़ीं छात्राएं, उतरते हुए बिल्डिंग से गिरी; खौफनाक है VIDEO

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।