Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नोएडा के इस सेक्टर में गंगाजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, तीन-चार दिन बाधित रहेगी पानी की आपूर्ति

    By Vaibhav TiwariEdited By: Abhishek Tiwari
    Updated: Sun, 17 Sep 2023 12:57 PM (IST)

    Noida Water Supply मामले की जानकारी मिलने के बाद नोएडा प्राधिकरण के संबंधित वर्क सर्कल ने पाइपलाइन को सही करने का काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों का क ...और पढ़ें

    नोएडा के इस सेक्टर में गंगाजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, तीन-चार दिन बाधित रहेगी पानी की आपूर्ति
    नोएडा के इस सेक्टर में गंगाजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, तीन-चार दिन बाधित रहेगी पानी की आपूर्ति

    HighLights

    1. आए दिन गंगाजल आपूर्ति की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से लोग परेशान
    2. लोगों ने वैकल्पिक माध्यम से की पानी की आपूर्ति करने की मांग

    नोएडा, जागरण संवाददाता।  नोएडा के सेक्टर - 64 में गंगाजल पाइपलाइन फटने के कारण शहर में आगामी चार दिनों तक पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके कारण सेक्टर सोसाइटी के लोगों को परेशान होना पड़ेगा।

    जानकारी के मुताबिक 80 क्यूसेक पानी आपूर्ति की 14 सौ एमएम पाइप लाइन क्षतिग्रस्त ग्रस्त हुई है। इससे रविवार शाम समेत सोमवार, मंगलवार, बुधवार व बृहस्पतिवार तक निर्धारित समय से कम समय गंगा जल आपूर्ति होगी।

    पाइपलाइन को सही करने का काम शुरू

    नियम के मुताबिक प्राधिकरण की तरफ से सुबह 6 से 9 बजे तक व शाम को छह से नौ बजे तक पानी आपूर्ति की जाती है। हालांकि कई सेक्टरों में लोग आए दिन कम समय व धीमे प्रेशर के साथ पानी आपूर्ति की शिकायत करते हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद प्राधिकरण के संबंधित वर्क सर्कल ने पाइपलाइन को सही करने का काम शुरू कर दिया है।

    Also Read- 

    लापरवाही की हदें पार: चार बार फोन करने पर नहीं आई एंबुलेंस, ऑटो में ही महिला का हुआ प्रसव

    Noida Diversion: UP इंटरनेशनल ट्रेड शो और Moto GP को लेकर जारी हुई ट्रैफिक एडवाइजरी, भारी वाहनों पर प्रतिबंध

    अधिकारियों का कहना है कि पाइपलाइन से सामान्य पानी की आपूर्ति करने में तीन - चार दिन का समय लग जाएगा। इससे शहर के कई सेक्टर में पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। लोगों का कहना है कि आए दिन गंगाजल आपूर्ति की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होती है।

    अधिकारियों की तरफ से लापरवाही बरतने के कारण तय समय में पाइप बदलने व इसके मरम्मत का कार्य नहीं किया जाता है। जहां पर पाइप क्षतिग्रस्त होती है, वहीं इसे सुधारने का अस्थाई कार्य किया जाता है। लोगों ने वैकल्पिक माध्यम से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।