विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Greater Noida: तकनीकी खराबी के चलते अचानक रुक गई लिफ्ट; फंसे आठ लोग, सोसाइटी में मचा हाहाकार

By Ankur TripathiEdited By: Abhi Malviya
Published: Thu, 13 Apr 2023 12:49 AM (IST)

सेक्टर अल्फा दो में स्थित गोल्फ गार्डेनिया सोसायटी में लिफ्ट में करीब रात 11 बजे आठ लोग फंस गए। तकनीकी ...और पढ़ें

लोगों को लिफ्ट से बाहर निकालने का प्रयास करते फायर ब्रिगेड के कर्मी
लोगों को लिफ्ट से बाहर निकालने का प्रयास करते फायर ब्रिगेड के कर्मी

नोएडा, जागरण संवाददाता। सेक्टर अल्फा दो में स्थित गोल्फ गार्डेनिया सोसायटी में लिफ्ट में करीब रात 11 बजे आठ लोग फंस गए। तकनीकी खराबी आने से लिफ्ट रुक गई। लिफ्ट में फंसे लोगों ने तत्काल इमरजेंसी नंबर पर फोन मिलाया। इसके साथ ही 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल फायर ब्रिगेड टीम को सोसायटी के लिए रवाना किया।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को बाहर निकाला गया। आधे घंटे लिफ्ट में फंसे होने की सूचना पर सोसायटी में हाहाकार मच गया। लिफ्ट में फंसे लोगों में दो बच्चे भी शामिल थे। किसी की व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है। सभी लोग सकुशल है। लिफ्ट में फंसे लोगों ने बताया कि अचानक लिफ्ट बंद हो गई। उन्होंने अलार्म बजाया लेकिन कोई ने नहीं सुना।

इसके बाद उन्होंने तत्काल इमरजेंसी नंबर पर फोन किया। वहीं इसके साथ ही 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने उन्हें सांत्वना दी कि वह जल्दी ही बाहर निकल आयेंगे। सभी लिफ्ट में फंसे लोग स्वस्थ हैं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।