Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Noida News: ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी के पास युवक की गला दबाकर हत्या, तीन दिन से लापता था मृतक

    By Praveen SinghEdited By: Shyamji Tiwari
    Updated: Thu, 02 Nov 2023 06:06 PM (IST)

    ग्रेटर नोएडा की मिग्सन सोसाइटी के समीप एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। युवक के गले पर निशान मिले है। वह साइट बी स्थित फैक्ट्री में नौकरी करते थे। ...और पढ़ें

    ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी के पास युवक की गला दबाकर हत्या
    ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी के पास युवक की गला दबाकर हत्या

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित मिग्सन सोसाइटी के समीप एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। युवक के गले पर निशान मिले है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

    20 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले

    पुलिस ने सोसाइटी के आस-पास के 20 से अधिक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली है। पुलिस का दावा है जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा। मूल रूप से मल्लावा हरदोई के रहने वाले आलोक ग्रेटर नोएडा के देवला गांव में किराये पर कमरा लेकर परिवार के साथ रहते थे।

    वह साइट बी स्थित फैक्ट्री में नौकरी करते थे। आलोक बीते सोमवार से गायब थे। बुधवार को उनका शव सोसायटी के समीप मिला है। शव मिलने की सूचना के बाद लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। पुलिस ने आस-पास के लोगों के बयान दर्ज किए है।

    हालांकि, किसी ने भी आलोक को सोसाइटी के आस-पास नहीं दिखने की बात कही है। सीसीटीवी फुटेज में भी पुलिस के हाथ कोई अहम सुराग नहीं लगा है। आलोक जिस फैक्ट्री में नौकरी करते थे, पुलिस ने उस फैक्ट्री के कर्मचारियों से पूछताछ की है।

    खबरें और भी

    करीबी पर जांच की सुई अटकी

    हालांकि, सभी ने आलोक का व्यवहार सामान्य बताया है। किसी से विवाद की बात प्रकाश में नहीं आई है। सूत्रों ने दावा किया है कि पुलिस जांच में शक की सुई करीबी पर घूमी है। ऐसे में आशंका है कि किसी करीबी ने ही घटना को अंजाम दिया है। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। 

    मामले की जांच की जा रही है। कुछ अहम सुराग हाथ लगे है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। -अवधेश प्रताप सिंह, सूरजपुर कोतवाली प्रभारी

    यह भी पढ़ें- Noida News: रिटायर्ड जज की पत्नी से लूटी सोने की चेन, बाइक सवार दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम