यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Greater Noida: घर में अकेला देख किशोरी से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, आरोपित को पुलिस ने दबोचा
ग्रेटर नोएडा में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान रोहित सिंह के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बदायूं ...और पढ़ें

HighLights
- किशोरी के पड़ोस में रहता था आरोपित
- जल्द दाखिल की जाएगी चार्जशीट
ग्रेटर नोएडा, जागरण संवाददाता। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र ने 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान रोहित सिंह के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बदायूं के बिसौली का रहने वाला है। उसको घंटा चौक के समीप से गिरफ्तार किया गया है।
किशोरी के पड़ोस में रहता था आरोपित
सूरजपुर कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि एक गांव में रहने वाली पीड़िता के साथ 26 अप्रैल को आरोपित ने दुष्कर्म किया था। आरोपित पीड़िता के पड़ोस में ही किराए पर रहता था। घटना के दौरान किशोरी के स्वजन घर पर नहीं थे। करीब दो महीने बाद आरोपित को गिरफ्तार किया गया है।
जल्द दाखिल की जाएगी चार्जशीट
जल्द ही आरोपित के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जाएगी। गौतमबुद्ध नगर में किशोरी व महिला से दुष्कर्म के मामले में पिछले तीन साल में 70 आरोपितो को सजा हो चुकी है। पुलिस ने दावा किया है कि इस मामले में भी आरोपित को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी। मामले की कोर्ट में कठोर पैरवी की जाएगी।