विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब होटल में कमरा लेना नहीं आसान, पहले जमा कराना होगा ये अहम दस्तावेज; निर्देश जारी

Published: Thu, 23 Jan 2025 12:03 PM (IST)

किसी भी होटल में अब कमरा लेना आसान नहीं होगा। अगर किसी को भी होटल में कमरा लेना है तो ...और पढ़ें

होटल में रजिस्टर की जांच करते पुलिसकर्मी। जागरण फोटो
होटल में रजिस्टर की जांच करते पुलिसकर्मी। जागरण फोटो

HighLights

  1. होटल व रेस्टोरेंट में किराए पर ठहरने वाले हर व्यक्ति की आईडी लेना अनिवार्य।
  2. पुलिस आयुक्त के निर्देश पर जिलेभर में अभियान चलाकर चेक किए गए प्रतिष्ठान।
  3. होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों समेत यात्रियों के ठहराव स्थलों का निरीक्षण किया गया।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। होटलों में ठहरने वाले हर व्यक्ति की आईडी अनिवार्य रूप से ली जाएगी। बिना आईडी किसी को भी रूम नहीं दिया जाएगा। ऐसा करने पर संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

होटल संचालकों को दिए सख्त निर्देश

ग्रेटर नोएडा में पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर बुधवार रात पुलिस टीमों ने जिलेभर के होटल रेस्टोरेंट का निरीक्षण करने के दौरान यह निर्देश प्रतिष्ठान संचालकों को दिए।

पुलिस ने सभी होटलों-रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण

आगामी गणतंत्र दिवस, दिल्ली के विधानसभा चुनाव और महाकुंभ मेला को लेकर सुरक्षा व शांतिव्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस आयुक्त ने महकमे को सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके चलते बुधवार रात को जिलेभर में पुलिस टीमों ने पेट्रोलिंग की। होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों समेत यात्रियों के ठहराव स्थलों का निरीक्षण किया गया। प्रतिष्ठानों से ठहरने वालों के पहचान-पत्र आदि जांचे गए।

संदिग्ध लोगों से की पूछताछ

इसके अलावा संदिग्ध मिले लोगों की तलाशी लेकर पूछताछ की गई। इस दौरान पुलिस अफसरों ने होटल व रेस्टोंरेंट समेत अन्य प्रतिष्ठान संचालकों को निर्देश दिए कि आईडी लेने के बाद ही किसी को भी रूम दें।

कानूनी कार्रवाई की जाएगी

इसके साथ ही ठहरने वालों की आईडी समेत अन्य डिटेल भी अनिवार्य रूप से रजिस्टर पर दर्ज करें। ऐसा नहीं करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आयुक्त ने पुलिस टीमों को नियमित चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढे़ं- दिल्ली में भारी वाहनों की No Entry, गुरुग्राम में लगा भीषण जाम; पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।