विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ग्रेटर नोएडा में प्रॉपर्टी डीलर ने कुतिया के साथ किया रेप, घिनौनी हरकत के बाद तीसरी मंजिल से नीचे फेंका

By Praveen SinghEdited By: Shyamji Tiwari
Published: Thu, 26 Oct 2023 11:47 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा के अल्फा दो सेक्टर में एक घिनौनी करतूत सामने आई है। एक प्रॉपर्टी डीलर ने कुतिया के साथ ...और पढ़ें

ग्रेटर नोएडा में प्रॉपर्टी डीलर ने कुतिया से किया रेप
ग्रेटर नोएडा में प्रॉपर्टी डीलर ने कुतिया से किया रेप

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। अल्फा दो सेक्टर में प्रॉपर्टी डीलर ने कुतिया से दुष्कर्म किया। कुतिया सेक्टर की गलियों में घूमती थी। मामले में पशु प्रेमी की तरफ से आरोपित प्रापर्टी डीलर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि पुलिस जब आरोपित को पकड़ने पहुंची तो उसने कुतिया को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया।

मेडिकल जांच के लिए कुतिया को भेजा गया

कुतिया को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। बीटा दो कोतवाली प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि अल्फा दो सेक्टर में रहने वाली पशु प्रेमी प्रीति सिरोही ने सूचना दी कि उनके मकान के पास गली में एक कुतिया रहती है।

कुतिया को छत से नीचे फेंक दिया

पड़ोस में रहने वाला सोनवीर कुतिया को अपने घर ले गया। कुछ देर बाद कुतिया के रोने की आवाज आने लगी। प्रीति ने मौके पर पहुंचकर कुतिया को बचाने की कोशिश की, तो आरोपित ने गेट अंदर से बंद कर लिया। कुतिया को छत से नीचे फेंक दिया।

पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लिया

आरोप है कि कुतिया के खून निकलने लगा। आरोप है कि आरोपित ने कुतिया के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद सेक्टर के लोग एकत्र होकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- नोएडा में रिटायर्ड DIG समेत चार लोगों से 24.51 लाख की ठगी, जालसाजों ने लालच व डर दिखाकर हड़पी रकम

यह भी पढ़ें- Noida Airport: दिल्ली की तुलना में नोएडा एयरपोर्ट से सस्ता होगा हवाई सफर, जानिए कब से शुरू होंगी यात्रा सेवाएं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।