विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Noida Crime: मां से झगड़ा होने पर गला दबाकर की थी पत्नी की हत्या, मां-बेटा गिरफ्तार

Published: Sun, 12 May 2024 07:59 AM (IST)

गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के स्टाफ क्वार्टर की पानी की टंकी में मिले महिला पूनम के शव के मामले का पुलिस ने ...और पढ़ें

Noida Crime: मां से झगड़ा होने पर गला दबाकर की थी पत्नी की हत्या, मां-बेटा गिरफ्तार
Noida Crime: मां से झगड़ा होने पर गला दबाकर की थी पत्नी की हत्या, मां-बेटा गिरफ्तार

HighLights

  1. बिना तलाक के आरोपित कपिल ने की थी दूसरी शादी
  2. राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में करता था चालक की नौकरी
  3. छह कई को गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के स्टाफ क्वार्टर की पानी की टंकी में मिला था महिला पूनम का शव

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक एक कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के स्टाफ क्वार्टर की पानी की टंकी में मिले महिला पूनम के शव के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। महिला की हत्या उसके ही पति कपिल ने की थी। महिला का पति की मां यानी सास से झगड़ा हो गया था।

इससे नाराज होकर पति ने पत्नी की हत्या कर दी। हत्या में आरोपित की मां भी बराबर की हिस्सेदार है। कपिल ने जब पत्नी पूनम का गला दबाया तो आरोपित की मां ने उसके पैर दोनों हाथों से पकड़ लिए थे जिससे कि वह विरोध न कर पाए। पूनम कपिल की दूसरी पत्नी थी। बिना तलाक के उसने दूसरी शादी की थी। दोनों वर्ष 2015 से साथ रह रहे थे।

राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में चालक था कपिल

ईकोटेक एक कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि छह मई को पानी की टंकी में महिला पूनम यादव का शव मिला था। जांच करने पर पता चला कि पूनम की हत्या उसके दूसरे पति अलीगढ़ के थाना अतरौली क्षेत्र के गांव उत्तमगढ़ी के रहने वाले कपिल ने की है। कपिल राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में चालक था।

पूनम बलिया के थाना चितबड़ा के गांव कोडरा की रहने वाली थी। घटना वाली रात कपिल व उसकी मां सुमित्रा खाना खा रहे थे। तभी खाना में कपिल की मां ने कमी निकाल दी उसने कहा कि स्वाद नहीं आ रहा है। इस बात पर सुमित्रा व पूनम का झगड़ा शुरू हो गया।

झगड़ा इतना बढ़ गया कि कपिल ने पहले पूनम को डंडे से पीटा और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। स्टाफ क्वार्टर में हत्या करने के बाद शव को सीमेंट की पानी की टंकी में फेंक दिया, जिससे कि तुरंत घटना का पता न चल सके।

आधार कार्ड से गुमराह करने का प्रयास

आरोपित ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। पानी की टंकी में आरोपित ने पहली पत्नी कौशल का आधार कार्ड फेंक दिया था जिससे कि पुलिस यह समझे कि कौशल की हत्या हुई है।

पुलिस जब आधार कार्ड पर अंकित पते के अनुसार कासगंज पहुंची तब पता चला कि कौशल जिंदा है। उसके बाद पुलिस ने अन्य स्त्रोत से पता किया कि शव किसका है तब पता चला कि कपिल दूसरी पत्नी पूनम के साथ रह रहा था।

पहली पत्नी अलग रह रही थी

कासगंज के दरियागंज गांव की रहने वाली कौशल कपिल की पहली पत्नी है। आए दिन होने वाले झगड़े व कपिल के अन्य महिला से संबंध का पता चलने पर कौशल अपने मायके कासगंज में जाकर रहने लगी थी। वर्तमान में वह कासगंज में रह रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।