यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
VIDEO: पत्नी की गोली मारकर हत्या मामले में नया मोड़, पति बोला- 'मैंने निधि को नहीं मारा, भाई तरुण से गलती हुई'
दहेज की फॉर्च्यूनर कार बेचने पर विवाद के बाद पत्नी की गोली मारकर हत्या मामले में नया मोड़ आ गया है। ताजा मामले में आरोपित फरार पति ने एक वीडियो जारी क ...और पढ़ें

HighLights
- दनकौर कोतवाली क्षेत्र के जगनपुर गांव का मामला
- निधि की मौत दहेज हत्या नहीं है बल्कि दुर्घटना- पति
- आरोपित पति ने बेच दी थी दहेज की फॉर्च्यूनर कार
- फॉर्च्यूनर कार को लेकर कपल में विवाद होने का आरोप
संवाद सहयोगी, ग्रेटर नोएडा। दनकौर क्षेत्र के जगनपुर गांव में शनिवार को विवाहित को गोली मारकर हत्या करने के आरोपित पति ने वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया है। वहीं, पुलिस उसे जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
पत्नी की गोली मारकर हत्या
हत्यारोपित पति ने वीडियो जारी कर स्वयं को निर्दोष बताया
'निर्दोष हूं, मैंने पत्नी को नहीं मारा, भाई से गलती हुई'
दनकौर क्षेत्र के जगनपुर गांव का मामला#noida pic.twitter.com/EXzhtDgUXs
— Abhishek Tiwari (@abhishe_tiwary) August 28, 2024
दिल्ली के सराय काले खां की निधि की करीब चार वर्ष पहले जगनपुर गांव के दीपक भड़ाना के साथ शादी हुई थी। शनिवार को गर्दन में गोली लगने से उसकी मौत हो गई थी। उसके पिता हरवीर सिंह ने पति दीपक भड़ाना, देवर तरुण, सास मुंद्रेश, ससुर रमेश, मधुसूदन व रमेश पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था।
(1).jpg)
पति सहित तीन लोग अभी फरार
मामले की जांच करते हुए पुलिस ने तरुण, रमेश व मुंद्रेश को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपित पति सहित अन्य तीन लोग अभी फरार हैं। मंगलवार (27 अगस्त) को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक व्यक्ति स्वयं को दीपक भड़ाना बता रहा है।
(1).jpg)
ये भी पढ़ें-
- Noida Crime: दहेज में मिली फॉर्च्यूनर बेचने पर कपल में विवाद, पत्नी की गोली मारकर हत्या
- मिटा दिया पत्नी का हंसता हुआ चेहरा, जिसके संग लिए सात फेरे, उसी पर न आया तरस
बोला- जल्द करूंगा आत्मसमर्पण
करीब सात मिनट के वीडियो में वह बार-बार यह कहता दिखाई दे रहा है कि निधि की मौत दहेज हत्या नहीं है बल्कि दुर्घटना है। वीडियो में वह यह भी कह रहा है कि उसके भाई तरुण से गलती हुई है, लेकिन उसने जानबूझकर ऐसा नहीं किया। ससुरालीजन उसके दो वर्षीय बेटे को अपने साथ ले गए, जबकि सवा माह की दुधमुंही बेटी को वहीं छोड़कर चले गए।
खबरें और भी
उसका कहना है कि बेटी को सुरक्षित हाथों में पहुंचाकर वह जल्द ही पुलिस के आमने आत्मसमर्पण कर देगा। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि फरार आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।