Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weekly Weather: सुबह घना कोहरा... ठिठुरन भरी सर्दी, इस दिन से मिलेगी गलन से राहत; सामान्य होगा मौसम

    Updated: Fri, 26 Jan 2024 06:56 PM (IST)

    UP Weather Update Weekly Rain Alert एक बार फिर से शुक्रवार को भी वैसी ही स्थिति रही। अब आर्द्रता की मात्रा आधे से भी कम हो जाएगी। गाजियाबाद में अगले ...और पढ़ें

    इस दिन से गलन से मिलेगी राहत
    इस दिन से गलन से मिलेगी राहत

    जागरण संवाददाता, नोएडा। हवा में आर्द्रता की मात्रा कम होने से इस सप्ताह मौसम सामान्य रहेगा। न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों में बढ़ोतरी होगी। बृहस्पतिवार को आर्द्रता अधिक होने से उत्तर से पश्चिम की तरफ चल रही हवाओं में नमी होने से गलन रही।

    दिन में छाए रहे आंशिक बादल

    मौसम विभाग ने बताया था कि शुक्रवार को भी गलन बनी रहेगी, लेकिन इसके बाद कमी आएगी। आर्द्रता की मात्रा आधे से भी कम हो जाएगी। शुक्रवार को भी लगभग यही स्थिति रही। शुक्रवार को नोएडा का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री के आसपास रहा। वहीं, दिन में आंशिक बादल छाए रहे। 

    अनुमान के मुताबिक, शनिवार से सुबह-शाम नमी कम होने के साथ दिन में अच्छी धूप खिलेगी। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। 31 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। उत्तर से पश्चिम की तरफ हवाएं चलने से सर्द मौसम जारी रहेगा। लोगों को ठंड से खूब जूझना पड़ रहा है। कई दिनों तक स्कूलों की भी छुट्टियां रही।

    गाजियाबाद में कैसा रहेगा मौसम?

    वहीं, गाजियाबाद में मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन पाला पड़ने से तापमान में गिरावट जारी रहेगी। अभी सर्दी से राहत के आसार नहींं है। बीते कई दिन से लगातार रात में पाला पड़ने से दिन में भी ठिठुरन काफी ज्यादा बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को दोपहर में कुछ देर धूप रहने से भी सर्दी से राहत नहीं मिल सकी। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    खबरें और भी

    गुरुग्राम को लेकर क्या है अपडेट

    गुरुग्राम को लेकर मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों में अलसुबह कोहरा छाने का अनुमान है। साइबर सिटी में बृहस्पतिवार को तो सुबह घना कोहरा छाया रहा। सुबह सात बजे घने कोहरे में सड़कों पर दृश्यता 50 मीटर से ज्यादा नहीं रही और वाहनों की गति पर ब्रेक लग गए। दिल्ली-जयपुर हाईवे सहित शहर की अन्य सड़कों पर वाहन रेंगते रहे।