Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    India Expo Center mart में आज से फैशन ज्वेलरी एक्सपो शुरू, देश भर से शिल्पकारों का लगेगा जमावड़ा

    Updated: Fri, 04 Jul 2025 06:00 AM (GMT+05:30)

    ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में तीन दिवसीय इंडिया फैशन ज्वेलरी एंड एसेसरीज शो शुरू हो रहा है। इसमें देश भर से निर्यातक शिल्पकार कारी ...और पढ़ें

    नोएडा में इंडिया फैशन ज्वेलरी शो नवीनतम रुझान। फाइल फोटो
    नोएडा में इंडिया फैशन ज्वेलरी शो नवीनतम रुझान। फाइल फोटो

    HighLights

    1. इंडिया एक्सपो सेंटर में फैशन ज्वेलरी शो|
    2. देश भर से शिल्पकारों का जमावड़ा|
    3. नवीनतम फैशन रुझानों का प्रदर्शन|

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में शुक्रवार से तीन दिवसीय इंडिया फैशन ज्वेलरी एंड एसेसरीज शो शुरू होगा। इसमें छोटे-मझोले निर्यातक, शिल्पकार, कारीगर, उद्यमी और भारत के जानेमाने उत्पादक-निर्यातक शामिल होंगे।

    स्थायी शोरूम समेत करीब 200 प्रदर्शकों के इस जमावड़े में आगरा, अजमेर, भोपाल, दिल्ली एनसीआर, जयपुर, कोलकाता, मेरठ, मुरादाबाद, मुंबई, पुणे, पुष्कर, संभल, वाराणसी जैसे विभिन्न शहरों के प्रतिभागियों के साथ ही पूरे देश से कारीगर व उद्यमी यहां पहुंचेंगे।

    फैशन ज्वेलरी कलेक्शन में कीमती धातुओं और रत्नों के इस्तेमाल के बगैर अन्य सामग्रियों के उपयोग से बनाए गए बोल्ड फैशन स्टेटमेंट, पायल, कफलिंग, ब्रोच और बहुत कुछ शामिल हैं।

    फुटवियर और परिधानों को भी अच्छी तरह से प्रदर्शित किया जा रहा है, टेक्सटाइल एसेसरीज में स्कार्फ, शाल और रूमाल आदि के विस्तृत रेंज पेश की जाएंगी।