विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Noida Traffic News: चांद पर पहुंचा भारत, नहीं निकाल सका नोएडा प्रवेश द्वार पर जाम का हल

By Lokesh ChauhanEdited By: Abhishek Tiwari
Published: Thu, 24 Aug 2023 07:54 AM (GMT+05:30)

Noida Traffic News सेक्टर-63 स्थित डी ब्लाक चौराहे के पास वाहन चालकों की मनमानी के कारण जाम लगा। ट्रैफिक पुलिस ...और पढ़ें

चांद पर पहुंचा भारत, नहीं निकाल सका नोएडा प्रवेश द्वार पर जाम का हल
चांद पर पहुंचा भारत, नहीं निकाल सका नोएडा प्रवेश द्वार पर जाम का हल

HighLights

  1. सेक्टर-62 और 63 में रही सबसे खराब स्थिति
  2. वर्षा के कारण थमी रफ्तार, कई जगह ट्रैफिक जाम
  3. डीएनडी के पास जाम खत्म करने को किया निरीक्षण

नोएडा, जागरण संवाददाता। चंद्रयान-3 की सफलता के बाद जहां पूरा विश्व देश का लोहा मान रहा है, वहीं हाइटेक सिटी नोएडा में सेक्टर-62 प्रवेश द्वार पर जाम की समस्या का समाधान नहीं निकाल सही है। एक तरफ शहर के लोग चंद्रयान की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं जाम में फंसे लोग यातायात पुलिस, प्राधिकरण और अव्यवस्था को झेलते और नाराज होते नजर आए।

दिन भर हुई वर्षा के बाद स्थिति यह रही कि शाम होते ही आफिस से घरों के लिए निकले लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। सबसे खराब स्थिति सेक्टर-62 और 63 में रही। यहां से लोगों को एनएच-9 तक जाने में करीब एक घंटे से अधिक का समय लगा। हर तिराहे चौराहे पर वाहन जाम में फंसे रहे और यातायात पुलिस कहीं दूर तक नजर नहीं आई।

सेक्टर-63 स्थित डी ब्लाक चौराहे के पास वाहन चालकों की मनमानी के कारण जाम लगा। ट्रैफिक पुलिस की गैर मौजूदगी के कारण आगे निकलने की होड़ और व्यस्त समय में भारी वाहनों की एंट्री ने चारपहिया चालकों के साथ दोपहिया वाहन चालकों को परेशान कर दिया। डीसीपी ट्रैफिक अनिल यादव ने बताया कि जानकारी होने पर टीएसआइ नरेंद्र मलिक को मौके पर भेजा गया था।

वर्षा के कारण थमी रफ्तार, कई जगह ट्रैफिक जाम 

शहर में बुधवार को सुबह से लेकर शाम रिमझिम वर्षा के कारण जाम रहा। सेक्टर-95 स्थित महामाया फ्लाईओवर के साथ नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर ट्रैफिक जाम रहा। ग्रेटर नोएडा से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चालक ट्रैफिक जाम में फंसे। सुबह आठ बजे से 11 बजे के वाहन चालक ट्रैफिक जाम फंसे। लिंक रोड और फिल्म सिटी के पास यातायात का दबाव रहा।

दस मिनट की दूरी तय करने में 40 से 50 मिनट का समय लगा। वर्षा के बाद कुलेसरा मार्ग, लेबर चौक, सलारपुर-भंगेल मार्ग, पर्थला गोल चक्कर, मामूरा चौराहा, उद्योग मार्ग से वाहनों की रफ्तार थम गई। सेक्टर-18, सेक्टर-38ए, सेक्टर-71, सेक्टर-62, सेक्टर-56, सेक्टर-12-22, सेक्टर-78, सेक्टर-49, सेक्टर-110 व सेक्टर-37 में ट्रैफिक जाम रहा। वहीं सेक्टर-63 स्थित छिजारसी से माडल टाउन के बीच भी ट्रैफिक जाम रहा।

वहीं सेक्टर-75 से निकलते हुए सेक्टर-75, 50 की रोड पर मार्ग रचना स्कूल के पास ट्रैफिक जाम रहा। दस मिनट की दूरी तय करने में 40 से 50 मिनट का समय लगा। डीएनडी टोल प्लाजा से पहले लूप मार्ग पर वाहन खराब होने से ट्रैफिक जाम रहा।

डीएनडी के पास जाम खत्म करने को किया निरीक्षण 

रजनीगंधा चौक से डीएनडी टोल मार्ग, फिल्म सिटी लूप मार्ग पर यातायात व्यवस्था डीसीपी ट्रैफिक अनिल यादव ने निरीक्षण किया। मौके पर उपस्थित पुलिसकर्मियों को यातायात के सामान्य सुचारू संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।