Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Noida Police: सिरफिरे ने महिला पर ब्लेड से किया हमला, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली; अब जेल में पीसेगा चक्की!

    By Gaurav SharmaEdited By: Abhi Malviya
    Updated: Tue, 10 Oct 2023 11:32 PM (IST)

    Noida Crime News कोतवाली फेज-दो पुलिस ने महिला पर ब्लेड से जानलेवा हमला करने वाले सिरफिरे को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपित ...और पढ़ें

    महिला पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपित को मुठभेड़ में घायल होने के बाद ले जाते पुलिसकर्मी। सौ. पुलिस।
    महिला पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपित को मुठभेड़ में घायल होने के बाद ले जाते पुलिसकर्मी। सौ. पुलिस।

    HighLights

    1. - आरोपित युवक की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल ब्लेड भी बरामद
    2. - 42 वर्षीय महिला के साथ पांच वर्ष से साथ रह रहा था 24 वर्षीय युवक

    जागरण संवाददाता, नोएडा। Noida Crime News: कोतवाली फेज-दो पुलिस ने महिला पर ब्लेड से जानलेवा हमला करने वाले सिरफिरे को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपित के पैर में गोली लगी है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर खून से सना ब्लेड भी बरामद कर लिया है।

    पुलिस के मुताबिक, 42 वर्षीय पीड़िता कानपुर की रहने वाली है। उसका और पति के बीच संबंध विच्छेद हो चुके हैं। उसके साथ 19 वर्ष की बेटी और 15 वर्ष का बेटा भी है। पिछले कई वर्षों से महिला सेक्टर-93 में रह रही है। वह घरेलू सहायिका का काम करके बच्चों का भरण-पोषण करती है।

    जानें पूरा मामला

    पिछले पांच वर्षों से वह पड़ोस में रहने वाले 24 वर्षीय युवक अमर के संपर्क में थी। दोनों सहमति से साथ रहने लगे। कुछ समय पहले दोनों के बीच अनबन हुई और अलग रहने लगे। सोमवार शाम महिला और अमर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद अमर ने महिला की हत्या की नीयत से उस पर ब्लेड से ताबड़तोड़ वारकर लहूलुहान कर दिया। महिला को मरा समझकर आरोपित भाग गया।

    यह भी पढ़ें- Delhi Crime News: मानव तस्करी के मामले में वांछित आरोपी महिला 30 साल बाद गिरफ्तार, बार-बार बदल रही थी ठिकाना

    पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही मुकदमा दर्जकर आरोपित की तलाश शुरू कर दी। मंगलवार सुबह आरोपित को पकड़ लिया और उसकी निशानदेही पर खून से सना ब्लेड भी बरामद कर लिया।

    इसी बीच आरोपित ने एक पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीन ली और गोली चलाते हुए भागने का प्रयास किया। आत्मरक्षा में की जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली आरोपित के पैर में लगी। जिसके बाद आरोपित को अस्पताल पहुंचाया गया।

    यह भी पढ़ें- Delhi: पत्थर से कुचला शव, आग लगाने की भी कोशिश... मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी करने लगा मजदूरी; 6 साल बाद हुआ गिरफ्तार

    एक वर्ष से रह रहे हैं दोनों अलग

    सेंट्रल नोएडा के अपर पुलिस उपायुक्त डॉ. हृदेश कठेरिया ने बताया कि आरोपित अमर मूलरूप से बिहार का है। वह नोएडा में टैक्सी चलाता है। करीब एक वर्ष पहले दोनों अलग हुए थे। दोनों एक-दूसरे पर तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं, जिनकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों ने महिला की हालत खतरे से बाहर बताई है।

    रिपोर्ट इनपुट- गौरव भारद्वाज

    खबरें और भी