Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Greater Noida Crime: नहीं करने दिया कुकर्म तो खफा साथी ने गुदा में कंप्रेशर से भरी हवा, अंतड़ियां फटी

    By Ajab Singh Edited By: Geetarjun
    Updated: Sat, 31 Aug 2024 06:47 PM (IST)

    Greater Noida Crime कासना थाना क्षेत्र में स्थित एक लकड़ी की फैक्ट्री में काम करने वाले व्यक्ति ने अपने एक सहकर्मी के साथ कथित रूप से कुकर्म करने का ...और पढ़ें

    कुकर्म का विरोध करने पर गुप्तांग में कंप्रेसर से भर दी हवा (प्रतीकात्मक तस्वीर)।
    कुकर्म का विरोध करने पर गुप्तांग में कंप्रेसर से भर दी हवा (प्रतीकात्मक तस्वीर)।

    HighLights

    1. कंप्रेसर से प्राइवेट पार्ट में हवा करकर की दरिंदगी।
    2. निजी अस्पताल में पीड़ित का चल रहा इलाज।

    जागरण संवाददता, ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र स्थित एक लकड़ी की फैक्ट्री में काम करने वाले एक व्यक्ति ने अपने एक सहकर्मी के साथ कथित रूप में कुकर्म करने का प्रयास किया, जब उसने इसका विरोध किया तो उसके गुप्तांग में कंप्रेसर से हवा भर दी। इससे उसकी आंत फट गई।

    पीड़ित का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हालांकि पुलिस कुकर्म जैसे प्रयास की बात से इनकार कर रही है।

    तहरीर में क्या लगाया आरोप

    पीड़ित के भाई ने कासना कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित का आरोप है कि उसका भाई साइट-पांच स्थित एक लकड़ी की फैक्ट्री में काम करता है।

    कंप्रेसर से की दरिंदगी

    उसके भाई के साथ उसके सहकर्मी रोहित ने कुकर्म करने का प्रयास किया। जब उसने इसका विरोध किया तो उसने उसके गुप्तांग (गुदा) में कंप्रेसर से हवा भर दी। इस कारण उसकी आंत फट गई। हालत नाजुक होने पर पीड़ित स्वजन ने अस्पताल भर्ती कराया।

    पुलिस ने क्या कहा?

    वहीं, कासना कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि कुकर्म के प्रयास जैसी कोई बात नहीं है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों लकड़ी की फैक्ट्री में काम करते थे। दोनों ही एक दूसरे के साथ मजाक कर रहे थे।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- नोएडा में भाजपा मंडल अध्यक्ष के बेटे से मारपीट, कैफे की शिकायत से नाराज थे आरोपी

    ड्यूटी करने के बाद दोनों घर चले गए। रात में तबीयत बिगड़ने पर पीड़ित ने अस्पताल भर्ती कराया। पीड़ित की हालत खतरे से बाहर है। मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।