यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लिव-इन पार्टनर के अलग होने पर किया जानलेवा हमला, आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल; महिला भी लड़ रही जिंदगी की जंग
Noida News पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। मंगलवार सुबह सूचना के आधार पर अमर को सेक्टर-93 स्थित एल्डिको यूटोपिया सोसायटी से गिरफ्तार ...और पढ़ें

HighLights
- पांच वर्ष से रिलेशनशिप में रह रहे थे महिला और आरोपित युवक
- अनबन के चलते अलग होना सहन नहीं कर पाया आरोपी
- बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है आरोपी
गौरव भारद्वाज, नोएडा। कोतवाली फेज-दो पुलिस ने अनबन के चलते अलग हुई महिला पर ब्लेड से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी युवक को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं महिला भी अस्पताल में मौत से जंग लड़ रही है।
डीसीपी सेंट्रल सुनीति ने बताया कि बीते सोमवार को सूचना मिली कि एल्डिको युटोपिया के पास एक महिला लहूलुहान हालत में तड़प रही है। पुलिस ने महिला को स्थानीय लोगों की मदद से फौरन अस्पताल पहुंचाया। जहां महिला ने बताया कि उसके ऊपर उसके पूर्व मित्र अमर ने ब्लेड से हमला किया है।
खून लगा ब्लेड भी बरामद
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। मंगलवार सुबह सूचना के आधार पर अमर को सेक्टर-93 स्थित एल्डिको यूटोपिया सोसायटी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर खून लगा ब्लेड भी बरामद कर लिया।
Also Read-
नोएडा के सलारपुर गांव में दो समुदायों में तनाव, कार-बाइक की भिड़ंत के बाद चले थे लाठी-डंडे
बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है आरोपी
पुलिस के मुताबिक, इसी बीच आरोपी अमर ने पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन ली और जान से मारने की नियत से पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से अमर घायल हो गया। पूछताछ में अमर ने बताया कि वह मूलरूप से बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है।
वह महिला के साथ पिछले पांच वर्ष से रिलेशन में था। पिछले दिनों दोनों के बीच अनबन हुई तो महिला अलग रहने लगी। यह बात उसे इस कदर नागवार गुजरी कि उसने महिला पर क्राफ्ट नाइफ (ब्लेड) से हमला कर दिया। पुलिस अभिरक्षा में आरोपी का इलाज चल रहा है।

