Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Noida News: साहब! बेटा करता है मारपीट, ले आया है दूसरी बहू; कहता है घर से भाग जाओ

    Updated: Tue, 24 Sep 2024 08:33 PM (IST)

    Noida Crime News नोएडा के सेक्टर-49 में एक व्यक्ति ने अपने बेटे और उसकी दूसरी पत्नी के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। बेटे ने पहली ...और पढ़ें

    पिता ने बेटे और दूसरी महिला धमकी देने का भी आरोप लगाया।
    पिता ने बेटे और दूसरी महिला धमकी देने का भी आरोप लगाया।

    HighLights

    1. नोएडा के सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के यमाहा विहार का मामला।
    2. पीड़ित ने पहली बहू और बच्चों को मारपीट कर घर से निकालने का भी आरोप।

    जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के यमाहा विहार में रहने वाले व्यक्ति ने बेटे पर मारपीट करने, दूसरी बहू घर लाने को लेकर मुकदमा दर्ज कराया है। बेटे पर पहली बहू, बच्चों और उनसे मारपीट कर घर से निकालना चाहता है। पीड़ित ने दोनों आरोपियों पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

    पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसके बेटे की करीब 12 साल पहले शादी हुई थी। बेटे के पत्नी के अलावा सात व 10 साल के दो बच्चे हैं। अब बेटा किसी अंजलि नाम की महिला को घर पर ले आया है।

    घर लाया दूसरी महिला, पत्नी और पिता को पीटा

    इसका विरोध किया तो बेटा मारपीट करता है। रविवार को बेटा अपने साथ रात में महिला को लाया। बेटे ने जबरन घर का गेट खुलवाया। बहू से कहा कि बच्चों को लेकर घर से निकल जाए। इस बात का पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपी बेटे ने मारपीट की और बीच में बहू को भी पीटा।

    दूसरी महिला और बेटा देता है धमकी

    बेटे के साथ अंजलि ने भी पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी का दावा है कि उसने अंजलि नाम की महिला से मंदिर में शादी कर ली है। वह दोनों ही इस घर में रहेंगे।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Noida Crime: पति-पत्नी का झगड़ा मौत पर आकर हुआ खत्म, महिला ने 7वीं मंजिल से कूदकर दी जान

    एडीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।