Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Noida Bus Fire: छठ पर बिहार जा रही चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

    By Jagran NewsEdited By: Sonu Suman
    Updated: Wed, 15 Nov 2023 05:48 PM (IST)

    नोएडा के सेक्टर 96 के अंडरपास के पास एक बस में बुधवार को भीषण आग लग गई। इसमें 60 यात्री मौजूद थे। सभी यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की ...और पढ़ें

    नोएडा में बुधवार को चलती बस में भीषण आग लग गई।
    नोएडा में बुधवार को चलती बस में भीषण आग लग गई।

    HighLights

    1. नोएडा के सेक्टर 96 स्थित अंडरपास के निकट एक बस में लगी आग
    2. आग लगने के बाद बस में सवार यात्री कूदकर अपनी जान बचाई

    जागरण संवाददाता, नोएडा। जिले के सेक्टर 96 स्थित अंडरपास के पास एक बस में भीषण आग लग गई। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। बस में मौजूद सभी यात्री कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। 

    पुलिस को घटना के बारे में 3 बजकर 15 मिनट पर मिली। हादसा नोएडा सेक्टर 96 नोएडा एक्सप्रेस वे पर एक डबल डेकर बस में हुआ। जानकारी के मुताबिक बस में लगभग 60 यात्री सवार थे। बस सेक्टर 37 से चलकर बिहार के सिवान जा रही थी। इसमें छठ पर घर जाने के लिए कई यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि बस में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी है।

    ये भी पढ़ेंः Greater Noida Crime: जेवर में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, गोली लगने से नाबालिग की मौत