Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नोएडा एयरपोर्ट से प्रभावित वन्य जीवों के लिए बनेगा बचाव एवं पुनर्वास केंद्र, 341 लाख रुपये की आएगी लागत

    Updated: Mon, 14 Apr 2025 07:00 PM (IST)

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से प्रभावित वन्य जीवों के बचाव और पुनर्वास के लिए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) 341.93 लाख रुपये की लागत ...और पढ़ें

    नोएडा एयरपोर्ट प्रभावित वन्य जीवों के लिए 341.93 लाख में बनेगा बचाव एवं पुनर्वास केंद्र।
    नोएडा एयरपोर्ट प्रभावित वन्य जीवों के लिए 341.93 लाख में बनेगा बचाव एवं पुनर्वास केंद्र।

    HighLights

    1. पुनर्वास केंद्र के लिए यीडा ने कंपनियों ने मांगे प्रस्ताव
    2. काले हिरण, नील गाय, सारस समेत अन्य जीवों को होगा पुनर्वास

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से प्रभावित वन्य जीवों के संरक्षण के लिए यीडा ने बचाव एवं पुनर्वास केंद्र विकसित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुनर्वास केंद्र के लिए विकासकर्ता कंपनी चयन को प्रस्ताव मांगे गए हैं। निविदा 23 अप्रैल को खोली जाएगी। बचाव एवं पुनर्वास केंद्र के निर्माण पर 341.93 लाख रुपये लागत का अनुमान है।

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए 1334 हे. जमीन अधिग्रहण से पहले भारतीय वन्य जीव संस्थान से सर्वे कराया गया था। एयरपोर्ट प्रभावित क्षेत्र के 10 से 25 किमी के दायरे में हुए सर्वे में कई वन्य जीवों की इलाके में मौजूदगी पाई गई थी। इसमें 258 काले हिरण, 29 हिरण, सारस, नील गाय, चिंकारा, बंदर, जंगली बिल्ली आदि शामिल हैं। संस्थान ने इनके संरक्षण एवं पुनर्वास के लिए दीर्घकालिक योजना बनाने का सुझाव दिया था।

    पुनर्वास केंद्र तीस साल तक संचालित होगा

    संस्थान के सुझाव पर धनौरी वैटलैंड के नजदीक 10 हे. में बचाव एवं पुनर्वास केंद्र विकसित करने की योजना तैयार की गई है। इसमें पांच हे. जमीन यमुना प्राधिकरण व पांच हे. वन विभाग की है। पुनर्वास केंद्र तीस साल तक संचालित होगा। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण से अनुमति के बाद बचाव एवं पुनर्वास केंद्र के लिए यीडा ने विकासकर्ता कंपनी के चयन के लिए प्रस्ताव मांगे हैं। कंपनियों को 21 अप्रैल तक निविदा अपलोड करनी होगी। 23 अप्रैल काे निविदा खोली जाएगी।

    कंपनी चयन होने ही केंद्र के विकास कार्य शुरू हो जाएगा

    यीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह का कहना है कि बचाव एवं पुनर्वास केंद्र के लिए विकासकर्ता का चयन किया जा रहा है। कंपनी चयन होने ही केंद्र के विकास कार्य शुरू हो जाएगा। इसके निर्माण पर 341.93 लाख रुपये लागत आने का अनुमान है। पुनर्वास केंद्र में काले हिरण, बंदर, नील गाय आदि के लिए क्वारंटीन केंद्र, पशु अस्पताल आदि की सुविधा होगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढे़ं- ग्रेटर नोएडा के चेरी काउंटी सोसायटी की नौवीं मंजिल में लगी आग, बेल्डिंग कार्य के चलते चिंगारी से हुआ हादसा