विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Noida Crime News: वाहन चोरी करने वाले दो बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे, 18 मोटरसाइकिल बरामद

By Jagran NewsEdited By: Abhi Malviya
Published: Sun, 03 Sep 2023 02:57 PM (IST)

Noida Crime बीटा दो कोतवाली पुलिस ने जांच के दौरान वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपितो के पास से ...और पढ़ें

आरोपितों पर पूर्व में भी मुकदमे दर्ज है। फोटो- जागर
आरोपितों पर पूर्व में भी मुकदमे दर्ज है। फोटो- जागर

HighLights

  1. गिरफ्तार बदमाशों की पहचान कपिल और अमित के रूप में हुई है ।
  2. आरोपितों के द्वारा चोरी के बाद वाहनों को चार से पांच हजार मे बेच दिया जाता था ।

नोएडा, जागरण संवाददाता। Noida Crime: बीटा दो कोतवाली पुलिस ने जांच के दौरान वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपितो के पास से पुलिस ने विभिन्न स्थानों से चोरी की गई 18 मोटर साइकिल बरामद की है।

9 मोटरसाइकिल के बारे में पुलिस ने जानकारी जुटा ली है । शेष 9 मोटरसाइकिलों के बारे में जानकारी जुटा जा रही है।  गिरफ्तार बदमाशों की पहचान कपिल और अमित के रूप में हुई है । आरोपितों के द्वारा चोरी के बाद वाहनों को चार से पांच हजार मे बेच दिया जाता था। आरोपितों पर पूर्व में भी मुकदमे दर्ज है । चोरी के मामले में आरोपित जेल भी जा चुके हैं।

रिपोर्ट इनपुट-मनीष तिवारी

घर से लैपटाप समेत कीमती सामान चोरी

नोएडा, जागरण संवाददाता। कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर 99 में रहने वाले एक छात्र के घर से दो लैपटाप, मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ित साकेत कुमार ने पुलिस से शिकायत की है कि चोरों ने उनके घर से दो लैपटाप और मोबाइल फोन चोरी कर लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।

कंपनी का डाटा चोरी कर दूसरी कंपनी को बेचा

नोएडा, जागरण संवाददाता। कोतवाली फेज वन स्थित शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी कंपनी के तीन पूर्व कर्मचारियों पर डाटा चोरी करने का आरोप लगा है। पीड़ित के मुताबिक कंपनी का चोरी किया गया डाटा करीब 10 लाख रुपए का है। पीड़ित ने दो युवती समेत तीन लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है।

सेक्टर-137 के विशंबर मणि त्रिपाठी ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी सेक्टर-16 में एफिनिटी एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है। वह इस कंपनी में डायरेक्टर के पद पर हैं। कंपनी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करती है। कंपनी में रायबरेली के तनिष्क वाजपेई, दिल्ली की सुमाति गुसाई और नेहा राजपूत को विभिन्न पदों पर वर्ष 2022 में नौकरी पर रखा।

तीनों ने कंपनी के साथ एक अनुबंध किया था, जिसमें कंपनी के नियमों को मानना अनिवार्य था। तीनों को उच्चतम शैक्षिक प्रपत्र कंपनी में अप्रैल 2023 में जमा करने थे, लेकिन इन लोगों ने बेईमानी की नीयत से प्रपत्र जमा नहीं किए। तीनों लोगों ने अनुबंध को तोड़ते हुए समय से पहले ही कंपनी छोड़ दी। यही नहीं कंपनी को सूचना दिए बिना ही दूसरी कंपनी में चले गए।

साथ ही अपने साथ साफ्टवेयर का डाटा चोरी करके ले गए। तीनों ने सेक्टर-18 स्थित एक कंपनी में नौकरी प्राप्त कर ली। कई बार ईमेल और फोन के माध्यम से डाटा वापस करने के लिए कहा गया, लेकिन डाटा वापस नहीं किया। उस डाटा की कीमत करीब 10 लाख रुपये है। थाना स्तर से सुनवाई न होने पर पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीनों पूर्व कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट इनपुट- गौरव भारद्वाज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।