Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nithari Case: निठारी कांड पीड़ितों की लड़ाई लड़ेगी DDRWA, HC के फैसले के बाद सुप्रीम कोर्ट जाएगी संस्था

    By Ajay ChauhanEdited By: Shyamji Tiwari
    Updated: Mon, 23 Oct 2023 09:30 PM (IST)

    नोएडी की डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट रेजिडेंशियल वेलफेयर फेडरेशन निठारी कांड के पीड़ितों की लड़ाई लड़ेगी। वह पूरी मजबूती के साथ शीर्ष न्यायालय में मामले की ...और पढ़ें

    निठारी कांड पीड़ितों की लड़ाई लड़ेगी DDRWA
    निठारी कांड पीड़ितों की लड़ाई लड़ेगी DDRWA

    जागरण संवाददाता, नोएडा। डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट रेजिडेंशियल वेलफेयर फेडरेशन (डीडीआरडब्ल्यूए) निठारी कांड के पीड़ितों की लड़ाई लड़ेगी। इलाहाबाद हाइकोर्ट के निर्णय के बाद संस्था मामले को लेकर शीर्ष न्यायालय जाएगी।

    पीड़ितों से मिले संस्था के सदस्य

    सोमवार को संस्था के सदस्यों ने पीड़ितों के स्वजन से भेंट की। संस्था के अध्यक्ष एनपी सिंह ने बताया कि तीन पीड़ितों के स्वजन से विस्तार से बातचीत की। उनसे केस लड़ने के लिए अनुमति ली है। तीनों ने उनको मामले को शीर्ष न्यायालय में ले जाने को लेकर लिखित सहमति दे दी है।

    यह इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना थी। मासूम की मौत के गुनहगारों को सजा मिलनी चाहिए। 17 वर्ष बाद भी मामले में न्याय न होना। पूरे सिस्टम पर भी सवाल है। ज्यादातर पीड़ितों की आर्थिक स्थित ऐसी नहीं है कि वह न्यायिक लड़ाई लड़ सकें।

    शीर्ष अदालत में पैरवी करेगी संस्था

    वह पूरी मजबूती के साथ शीर्ष न्यायालय में मामले की पैरवी करेंगे। इसके लिए डीडीआरडब्ल्यूए अंत तक लड़ाई लड़ेगा। इस मौके पर संस्था के उपाध्यक्ष अनिल खन्ना, अनिल सिंह, एडवोकेट अनीता पांडे समेत अन्य मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- Nithari Case: निठारी कांड के 'दरिंदों' की रिहाई की असली वजह! जानिए पर्दाफाश करने वाले शख्स ने ही कैसे बदल दी केस की दिशा

    यह भी पढ़ें- Nithari Case: 'निठारी कांड के पीड़ित चाहेंगे तो मदद करेगी सरकार', बच्चों को न्याय दिलाने के सवाल पर बोले केशव प्रसाद मौर्य

    खबरें और भी