Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नोएडा में मेट्रो स्टेशन के सामने ऑटो चालक ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

    By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Mon, 04 Sep 2023 08:48 AM (IST)

    नोएडा कोतवाली सेक्टर-126 क्षेत्र में सेक्टर-94 मेट्रो स्टेशन के सामने एक ऑटो चालक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर ...और पढ़ें

    नोएडा में मेट्रो स्टेशन के सामने ऑटो चालक ने फांसी लगाकर दी जान।
    नोएडा में मेट्रो स्टेशन के सामने ऑटो चालक ने फांसी लगाकर दी जान।

    HighLights

    1. मेट्रो स्टेशन के सामने ऑटो चालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।
    2. पिछले नौ साल से नोएडा में किराए पर रहता था ऑटो चालक।

    नोएडा, जागरण संवाददाता। नोएडा कोतवाली सेक्टर-126 क्षेत्र में सेक्टर-94 मेट्रो स्टेशन के सामने एक ऑटो चालक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की विधिवत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि ऑटो चालक पिछले नौ साल से नोएडा में किराए पर रह रहा था।

    कोतवाली प्रभारी अजय सिंह चाहर ने बताया कि सेक्टर-94 मेट्रो स्टेशन के सामने एक ऑटो चालक के फांसी लगाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची टीम ने चालक के शव को कब्जे में लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

    बंगाल का रहने वाला था ऑटो चालक: पुलिस 

    पुलिस ने बताया कि व्यक्ति मूलरूप से बंगाल का रहने वाला विश्वजीत मंडल सेक्टर-नौ में किराए के घर में रहता था। वह ऑटो चलाता था। सोमवार सुबह सेक्टर-94 मेट्रो स्टेशन के पास उसने फांसी लगाकर जान दे दी। अभी विश्वजीत के आत्महत्या करने के पीछे के कारण का पता नहीं चला है।