Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महिला की अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, जबरन घर में घुसकर दिया था घटना को अंजाम

    Updated: Thu, 04 Sep 2025 05:09 PM (IST)

    सूरजपुर पुलिस ने एक महिला का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने वाले गौरव नामक युवक को गिरफ्तार किया है। महिला ने आरोप लगाया थ ...और पढ़ें

    महिला का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देनेवाला आरोपी गिरफ्तार।
    महिला का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देनेवाला आरोपी गिरफ्तार।

    HighLights

    1. अश्लील वीडियो बनाकर धमकी देने वाला गिरफ्तार |
    2. आरोपी ने महिला के बेटे पर चाकू रखा |
    3. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी |

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने सोसायटी में रहने वाली एक महिला का अश्लील वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

    आरोपित की पहचान गुलिस्तानपुर के गौरव के रूप में हुई है। वह मूलरूप से मेरठ के थाना सरूरपुर खुर्द गांव नारंगपुर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।

    ज्ञात हो कि सूरजपुर की एक सोसायटी में रहने वाली महिला ने युवक पर जबरन तरीके से फ्लैट में घुसकर अश्लील हरकत करने व वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देने का आरोप लगाया था। पीड़िता अपने दो बच्चों के साथ एक सोसायटी में रहती है। जबकि उसका पति अहमदाबाद स्थित एक फैक्ट्री में नौकरी करता है।

    पीड़िता का आरोप लगाया कि आरोपित ने वीडियो उसके पति के पास भेज दी है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस जांच में सामने आया कि गुलिस्तानपुर में रहने वाला युवक गौरव दुध की सप्लाई किया करता था। युवक से महिला ने दुध लेना शुरू कर दिया। कभी कभी वह घर का सामान भी मंगा लिया करती थी।

    आरोप है कि एक दिन युवक आया और बेटे की गर्दन पर चाकू रखकर अश्लील हरकत शुरू कर दी। उसकी वीडियो बना ली थी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- नोएडा में विधवा सास ने दामाद पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप, थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत