Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नोएडा में यूपी 16 डीजेड सीरीज शुरू, VIP नंबरों के लिए ऐसे करें आवेदन

    By Vaibhav TiwariEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Sat, 28 Oct 2023 09:03 AM (IST)

    Noida में हल्के वाहनों के लिए परिवहन विभाग की तरफ से नए नंबरों की पंजीयन सीरीज शुरू हो गई है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ. सियाराम वर्मा ने बताया ...और पढ़ें

    नोएडा में यूपी 16 डीजेड सीरीज शुरू, VIP नंबरों के लिए ऐसे करें आवेदन।
    नोएडा में यूपी 16 डीजेड सीरीज शुरू, VIP नंबरों के लिए ऐसे करें आवेदन।

    HighLights

    1. यूपी 16 डीजेड सीरीज शुरू
    2. VIP नंबरों के लिए ऐसे करें आवेदन

    जागरण संवाददाता, नोएडा। हल्के वाहनों के लिए परिवहन विभाग की तरफ से नए नंबरों की पंजीयन सीरीज शुरू हो गई है। इसके लिए विभाग की वेबसाइट पर शुक्रवार से आवेदन शुरू हो गए हैं।

    सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ. सियाराम वर्मा ने बताया कि हल्के वाहनों में चार पहिया वाहनों के लिए पांच हजार रुपये व दो पहिया वाहनों के लिए एक हजार रुपये देकर लोग परिवहन विभाग की वेबसाइट पर नंबरों का पंजीयन करा सकते हैं। नंबरों का पंजीयन तीन दिनों तक होगा। विभाग की वेबसाइट पर इससे संबंधित सभी जानकारियां मौजूद हैं।

    शुक्रवार से फैंसी नंबरों की नई सीरीज में वाहन स्वामी आपने मनपसंद नंबर के लिए आवेदन कर सकते हैं। पंजीयन शुल्क जमा करने के बाद नीलामी प्रक्रिया में लोग आवेदन कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: Noida News: ईस्टर्न पेरीफेरल पर बैन हुए कम स्पीड वाले वाहन, कार्रवाई के लिए NHAI ने लिखा पत्र

    इसमें सबसे अधिक बोली लगाने वाले को ही नंबर का आवंटन किया जाएगा। यदि सबसे अधिक नंबर की बोली लगाने वाले व्यक्ति ने नंबर नहीं लिया तो दूसरे नंबर पर बोली लगाने वाले व्यक्ति को मौका मिलता है। इसके बाद तीसरे पर बोली लगाने वाले व्यक्ति को मौका मिलता है।

    यह भी पढ़ें: Noida: 6जी के लिए इंडस्ट्री तैयार करेगा JIIT, प्रधानमंत्री ने किया लैब का ऑनलाइन उद्घाटन