Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लुटेरी दुल्हन नहीं तो ये कौन? मासूम चेहरा और हाथों में 2-2 चूड़ियां; काली जैकेट वाली महिला की जानिए पूरी सच्चाई

    Updated: Mon, 30 Dec 2024 11:57 AM (IST)

    नोएडा पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गिरोह की एक और महिला सदस्य को दबोच लिया है। गिरोह में शामिल सदस्य ज्यादा उम्र के या फिर अविवाहित पुरुषों को निशाना बनाते ...और पढ़ें

    लुटेरी दुल्हन गिरोह का पर्दाफाश, नोएडा पुलिस ने एक और महिला सदस्य को गिरफ्तार किया। फोटो- जागरण
    लुटेरी दुल्हन गिरोह का पर्दाफाश, नोएडा पुलिस ने एक और महिला सदस्य को गिरफ्तार किया। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार, चार दिन पहले हुआ था गिरोह का पर्दाफाश
    2. उत्तर प्रदेश के मथुरा में दुल्हन बनकर बैठी है गिरोह की एक सदस्य

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गिरोह की वांछित चल रही एक महिला सदस्य को गिरफ्तार किया है। वारदात को अंजाम देने के लिए महिला सदस्य दुल्हन बनती थी। लुटेरी दुल्हन की पहचान गली नंबर 14 जाकिर थाना क्वारसी जिला अलीगढ़ की 28 वर्षीय अनम उर्फ महविश उर्फ नेहा उर्फ सिमरन के रूप में हुई है।

    एक महिला समेत चार सदस्य पहले हो चुके गिरफ्तार

    पुलिस गिरोह में शामिल एक महिला समेत चार सदस्यों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है। गिरोह में शामिल एक लुटेरी दुल्हन अभी भी फरार है। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपित महिला को लाइन फाटक के पास जमालपुर थाना क्वारसी जिला अलीगढ़ से गिरफ्तार किया गया है।

    ज्ञात हो कि बृहस्पतिवार को सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गिरोह की महिला समेत चार लोगों प्रदीप, आमिर, संतोष और मालती को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया था। गिरोह 2015 से सक्रिय है।

    ऐसे देते थे घटना को अंजाम

    गिरोह में शामिल सदस्य ज्यादा उम्र के या फिर अविवाहित पुरुषों को निशाना बनाते थे। गिरोह में शामिल सदस्य प्रदीप महिला का रिश्तेदार बनकर अन्य सदस्यों के साथ मिलकर शादी तय करता था। इसके बाद 50 हजार से एक लाख रुपये तक दूल्हे पक्ष से लिए जाते थे।

    पैसा गिरोह में शामिल सदस्यों व दुल्हन बनी महिला के बीच बांटा जाता था। दुल्हन की विदाई करने के नाम पर रिश्तेदार बने गिरोह में शामिल सदस्य वापस चले आते थे। दुल्हन अपने साथ नकदी, जेवर व कीमती सामान भी ले आती थी।

    खबरें और भी

    मथुरा में दुल्हन बनकर बैठी है एक सदस्य

    गिरोह में शामिल एक और महिला सदस्य अंजली मथुरा में लुटेरी दुल्हन बनकर बैठी है। पुलिस दूसरी लुटेरी दुल्हन के काफी करीब पहुंच गई है। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गिरोह में शामिल सदस्यों ने अभी कुछ दिनों पहले ही मथुरा के बाटी गांव निवासी एक व्यक्ति को झांसे में लेकर शादी रचाई है। दूसरी लुटेरी अंजली दुल्हन बनकर व्यक्ति के घर बैठी है। वह गिरोह में शामिल व लुटेरी दुल्हन गिरोह के सरगना प्रदीप की पत्नी है।

    ऐसे हुआ पर्दाफाश

    गिरोह के सदस्यों ने सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र से गायब एक युवती को शादी का झांसा देकर फंसाने का प्रयास किया था। युवती किसी बात पर नाराज होकर घर से अलीगढ़ चली गई थी। अलीगढ़ स्टेशन से गिरोह के सदस्य अपने घर ले आए थे। जिसके बाद गिरोह में शामिल होने का लालच दिया था। बाद में युवती और उसके भाई ने गिरोह के बारे में जानकारी पुलिस को दी थी।