विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Greater Noida: पुलिस ने रवि काना और काजल को लिया हिरासत में, थाईलैंड में दो माह से छिपा था आरोपी

Published: Sat, 27 Apr 2024 12:07 AM (IST)

Noida News स्क्रैप माफिया रवि काना व उसकी महिला मित्र काजल को गिरफ्तार करने में गौतमबुद्ध नगर पुलिस को बड़ी ...और पढ़ें

रवि काना और काजल को पुलिस ने लिया हिरासत में
रवि काना और काजल को पुलिस ने लिया हिरासत में

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। स्क्रैप माफिया रवि काना व उसकी महिला मित्र काजल को गिरफ्तार करने में गौतमबुद्ध नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रवि पिछले लगभग दो माह से फरार चल रहा था। थाईलैंड पुलिस से संपर्क कर उसे गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को रवि को लेकर पुलिस भारच आ गई। अब वह पुलिस की हिरासत में है। जल्द ही पुलिस उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि करेगी।

स्क्रैप माफिया रवि पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, गिरोहस्टर एक्ट सहित अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने गिरोह के 16 सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें रवि की पत्नी मधु भी शामिल थी।

मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने गिरोह के अन्य सभी सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही गिरोह की लगभग डेढ़ सौ करोड रुपये की संपत्ति को भी जप्त किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद रवि, मधु व काजल विदेश फरार हो गए थे।

पुलिस ने उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया था। लुक आउट नोटिस के आधार पर ही थाईलैंड पुलिस ने एयरपोर्ट से उसे गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार करने की सूचना नोएडा पुलिस को दी गई थी। नोएडा पुलिस ने थाईलैंड पुलिस से संपर्क कर रवि को अपनी हिरासत में ले लिया है।

सूत्रों का दावा है कि शुक्रवार को पुलिस उसे थाईलैंड से वापस लेकर आ गई है। चुनाव को देखते हुए उसकी गिरफ्तारी की खबर अभी नहीं दी गई है। उसे ग्रेटर नोएडा जोन के एक कोतवाली में रखा गया है।

शनिवार को पुलिस प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी देगी। मामले में जानकारी के लिए पुलिस के कुछ अधिकारियों से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।