Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Noida News: सिरफिरे आशिक से परेशान होकर किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, शादी का दबाव बना रहा था आरोपी

    By Gaurav SharmaEdited By: Shyamji Tiwari
    Updated: Tue, 17 Oct 2023 09:15 PM (IST)

    नोएडा में एक किशोरी ने सिरफिरे युवक से परेशान होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। किशोरी का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। आरोप है कि एक युवक किशो ...और पढ़ें

    सिरफिरे आशिक से परेशान होकर किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
    सिरफिरे आशिक से परेशान होकर किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

    जागरण संवाददाता, नोएडा। कोतवाली फेज-वन क्षेत्र में एक किशोरी ने सिरफिरे युवक से परेशान होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। किशोरी का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। मृतका की मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया है।

    फंदे से लटकी हुई थी किशोरी

    सेक्टर-10 स्थित जेजे कालोनी की एक महिला ने दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि नौ अक्टूबर की दोपहर करीब 3.30 बजे दो पुत्री तथा भतीजी स्कूल से घर वापस आईं। उन्होंने जैसे घर का दरवाजा खोला तो देखा कि 17 वर्षीय बड़ी पुत्री फंदे पर लटकी हुई थी।

    इसी दौरान पड़ोसी युवक वीरू उर्फ वरुण तेजी से कमरे से बाहर निकलकर बाहर की ओर भागा। पीड़िता को उसकी पुत्री ने फोन पर सूचना दी। घर पहुंची तो लोगों की भीड़ लगी हुई थी। बेटी जमीन पर पड़ी थी। उसकी सांसें चल रही थीं। अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

    आए दिन परेशान करता था युवक

    मृतका के पिता ने बताया कि आरोपित युवक उनकी बेटी को आए दिन परेशान करता था। इसकी शिकायत उसके माता-पिता से की थी। उन्होंने कहा था कि वह अपने बेटे को समझा देंगे। वह पुलिस में शिकायत न करें। आरोपित युवक के माता-पिता की बातों में आकर शिकायत नहीं की, लेकिन उसके बाद भी आरोपित उनकी बेटी पर शादी करने के लिए दवाब बनाने लगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ेंNithari Kand के दोषी हुए बरी, बच्चों संग हैवानियत के खौफनाक किस्से सुन आज भी सिहर जाते हैं लोग

    प्रेम-प्रसंग में किशोरी ने की आत्महत्या- पुलिस

    वह परेशान हो गई और उसने आत्महत्या कर ली। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे का कहना है कि आरोपित युवक और किशोरी के बीच प्रेम-प्रसंग थे, लेकिन युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया था। प्रेम-प्रसंग में असफल होने पर किशोरी ने आत्महत्या कर ली।

    फिलहाल पीड़िता की शिकायत पर वीरू उर्फ वरुण के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

    यह भी पढ़ें- Nithari Kand: 17 साल में बिखर गया सुरेंद्र कोली का परिवार, ढाल बनी रहने वाली पत्नी ने भी छोड़ा