यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Noida News: बंद कमरे में सड़ी अवस्था में मिला महिला का शव, दुपट्टे से गला दबाकर की गई हत्या
ग्रेटर नोएडा के चिपियाना बुजुर्ग के कमल एंक्लेव वसंत विहार स्थित मकान के बंद कमरे में महिला का सड़ी अवस्था में शव मिला है। राजमिस्त्री राकेश ने प्रथम ...और पढ़ें

ग्रेटर नोएडा , जागरण संवाददाता। चिपियाना बुजुर्ग के कमल एंक्लेव वसंत विहार स्थित मकान के बंद कमरे में महिला का सड़ी अवस्था में शव मिला है। महिला की हत्या दुपट्टे से गला दबाकर की गई। छह दिन पहले ही महिला राजमिस्त्री के साथ किराए के कमरे में शिफ्ट हुई थी।
इंदिरापुरम से गायब थी महिला
महिला गाजियाबाद के इंदिरापुरम से गायब थी। उसकी गुमशुदगी इंदिरापुरम थाने में दर्ज है। घटना के बाद से राजमिस्त्री फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बिसरख कोतवाली पुलिस ने मामले की सूचना इंदिरापुरम पुलिस को दे दी है।
चिपियाना बुजुर्ग में रहने वाले मकान मालिक संजय ने पुलिस को सूचना दी कि उसके मकान में राजमिस्त्री राकेश ने प्रथम तल पर कमरा किराए पर लिया था। छह दिन पहले राकेश एक महिला को लेकर आया था। बुधवार को कमरे से तेज बदबू आ रही है और राकेश गायब है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
हत्या के बाद राजमिस्त्री फरार
जांच में पता चला कि 11 अगस्त को राकेश जब महिला को लेकर आया, उसके बाद से महिला बाहर नहीं दिखी। रात के समय कमरे के बाहर ताला लगाकर राकेश फरार हो गया। बुधवार को पुलिस कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। आशंका है कि हत्या करने के बाद राजमिस्त्री फरार हो गया है। बिसरख कोतवाली प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि जांच की जा रही है।