Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कोलकाता दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर देशभर में आक्रोश, आधी रात नोएडा की सड़कों पर निकली महिलाएं

    Updated: Thu, 15 Aug 2024 01:00 PM (IST)

    Kolkata Doctor Murder Case कोलकाता के RG KAR मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए अत्याचार के मामले को लेकर अस्पताओं और डॉक्टरों का वि ...और पढ़ें

    कोलकाता डॉक्टर दुष्कर्म व हत्या मामले में महिलाओं ने निकाला कैंडल मार्च। जागरण फोटो
    कोलकाता डॉक्टर दुष्कर्म व हत्या मामले में महिलाओं ने निकाला कैंडल मार्च। जागरण फोटो

    HighLights

    1. नोएडा में पीड़िता के लिए न्याय की मांग के लिए जुटी महिलाएं, निकाला कैंडल मार्च।
    2. देशभर में रात 11 बजकर 55 मिनट पर महिलाओं ने रीक्लेम द नाइट नाम से किया प्रदर्शन।

    अजय चौहान, नोएडा। (Kolkata RG KAR Medical College Case) कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ दुष्कर्ण और हत्या की घटना को लेकर देशभर प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है। अब कोलकाता से निकल शहर-शहर में घटना लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं। हर किसी में घटना को लेकर आक्रोश है। पीड़िता के लिए न्याय की मांग को बुधवार देर रात नोएडा की सड़कों पर भी महिलाओं ने कैंडल मार्च निकाला।

    स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2024) से ठीक पहले महिलाओं की आजादी के समर्थन और सुरक्षा की मांग को लेकर देशभर में बुधवार रात 11 बजकर 55 मिनट पर महिलाओं ने रीक्लेम द नाइट नाम से प्रदर्शन किया था।

    महिलाओं ने पीड़िता को दी श्रद्धाजंलि

    इसी के तहत नोएडा (Noida Police) के सेक्टर-26 कालीबाड़ी में भी बड़ी संख्या में लोग जुटे। पूरे शहर भर से पहुंची महिलाओं ने पीड़िता को श्रद्धाजंलि देते हुए जल्द न्याय की मांग की। साथ ही सरकार व समाज का ध्यान महिलाओं की स्वतंत्रता

    व सुरक्षा की तरफ भी खींचा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में बांग्ला समाज लोग शामिल थे। हर कोई कोलकाता की घटना से बेहद आक्रोशित हैं।लोगों का कहना है कि आखिर एक अस्पताल में जहां पर इतनी बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

     कोलकाता व दिल्ली जैसे बड़े शहरों में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं

    वहां पर कैसे किसी की हिम्मत हो गई।यह निश्चित तौर पर एक समाज के तौर पर महिलाओं को लेकर सोचने का समय है। हम स्वतंत्रता दिवस की 77वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, लेकिन आज भी कोलकाता व दिल्ली जैसे बड़े शहरों में भी महिलाएं आधी रात को बाहर नहीं निकली सकती है।

    खबरें और भी

    प्रदर्शन में शामिल अनुपम ने बताया कि यह बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, लेकिन एक समाज के तौर पर हम सब को विचार करना चाहिए कि हम कहां जा रहे हैं। साथ ही सरकार की मांग है कि जघन्य घटनाक्रम में शामिल आरोपितों को जल्द से जल्द सजा देकर पीड़िता को न्याय दिया जाए।

    यह भी पढ़ें: 'क्या रेट लेगी', कैब के इंतजार में खड़ी महिला पत्रकार से छेड़छाड़; पुलिस ने मदद का दिया भरोसा