Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सीमा हैदर ने Chandrayaan-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए रखा व्रत, VIDEO में की पीएम मोदी की तारीफ

    By Shyamji TiwariEdited By: Shyamji Tiwari
    Updated: Wed, 23 Aug 2023 04:55 PM (GMT+05:30)

    चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर देश में लोग हवन पूजन कर रहे हैं। मंदिरों में लोग भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं तो मस्जिदों में लोग सफल लैंडिंग के लि ...और पढ़ें

    सीमा हैदर ने Chandrayaan-3 के चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए रखा व्रत
    सीमा हैदर ने Chandrayaan-3 के चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए रखा व्रत

    नोएडा, ऑनलाइन डेस्क। इस समय पाकिस्तान से नोएडा के रबूपुरा आई सीमा हैदर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हर रोज सीमा को लेकर नई-नई खबरें सामने आ रही है। इस बीच सीमा हैदर ने भारत के चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए व्रत रखा है। पाकिस्तानी महिला ने कहा कि मैं तब तक व्रत रखूंगी, जब तक सफलता पूर्वक चंद्रयान-3 चंद्रमा पर उतर नहीं जाएगा।

    मंदिरों में हो रही पूजा

    भारत के चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर बुधवार को यानी 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर सॉफ्ट लैंडिंग निर्धारित है। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर देश में लोग हवन पूजन कर रहे हैं। मंदिरों में लोग भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं, तो मस्जिदों में लोग सफल लैंडिंग के लिए नमाज अदा कर रहे हैं। 

    सीमा हैदर ने भी रखा व्रत

    अब नोएडा में रह रही पाकिस्तान की सीमा हैदर ने भी चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए पूजा की। सोशल मीडिया पर वायरल हो वीडियो में सीमा हैदर ने कहा कि मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं है, फिर मैं व्रत रखूंगी। मैं तब तक व्रत रखूंगी, जब तक सफलता पूर्वक चंद्रयान-3 चंद्रमा पर उतर नहीं जाएगा।

    PM मोदी और CM योगी को भेजी थी राखी

    इससे पहले मंगलवार को सीमा हैदर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत समेत कई बड़े नेताओं को रक्षाबंधन पर राखी भेजी थी। साथ ही इस वीडियो में सीमा हैदर जय श्रीराम और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगा रही हैं।

    खबरें और भी

    बता दें कि पाकिस्तान के सिंध की रहने वालीं सीमा हैदर पहले से शादीशुदा हैं। सचिन से उनकी मुलाकात इंटरनेट पर एक ग्रेम खेलते वक्त हुई, जिसके बाद दोनों में करीबियां बढ़ गईं। इसके बाद सीमा अपने चार बच्चों को लेकर पाकिस्तान की सीमा लांघ नेपाल के रास्ते बस से भारत पहुंचीं और ग्रेटर नोएडा के सचिन के साथ रहने लगी।