Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रक्षाबंधन पर बहनों को तोहफा, रोडवेज बसों में कर सकेंगी फ्री यात्रा; नोएडा से इन रूटों पर मिलेगी सीधी बस सेवा

    By Ankur TripathiEdited By: Abhishek Tiwari
    Updated: Sun, 27 Aug 2023 08:26 AM (IST)

    Raksha Bandhan 2023 योगी सरकार द्वारा परिवहन विभाग को जारी किए गए आदेश के अनुसार 30 अगस्त की रात्रि 12 बजे से 31 अगस्त की रात्रि 12 तक महिलाओं को निश् ...और पढ़ें

    नोएडा से रामघाट, सहारनपुर, कासगंज सहित इन रूट पर मिलेगी सीधी बस सेवा
    नोएडा से रामघाट, सहारनपुर, कासगंज सहित इन रूट पर मिलेगी सीधी बस सेवा

    HighLights

    1. रक्षाबंधन के पर्व के मौके पर 28 अगस्त से 24 घंटे बहनों को मिलेगी बस
    2. 30 अगस्त रात 12 बजे से 31 तक मिलेगी बहनों को निश्शुल्क सेवा

    ग्रेटर नोएडा, अंकुर त्रिपाठी। Raksha Bandhan 2023 : ग्रेटर नोएडा से सफर करने वाली बहनों के लिए खुशखबरी की खबर है। ग्रेटर नोएडा डिपो की ओर से पहली बार रक्षाबंधन के पर्व के मौके पर नौ नए रूट पर सीधे बस सेवा मिलेगी।

    ग्रेटर नोएडा डिपो से 28 अगस्त से दो सितंबर तक रक्षाबंधन स्पेशल बस चलेगी।इसके साथ ही डिपो की ओर से 24 घंटे बसों का संचालन किया जाएगा। योगी सरकार द्वारा परिवहन विभाग को जारी किए गए आदेश के अनुसार, 30 अगस्त की रात्रि 12 बजे से 31 अगस्त की रात्रि 12 तक महिलाओं को निश्शुल्क सेवा मिलेगी।

    नहीं लगाना पड़ेगा आनंद विहार का चक्कर

    ग्रेटर नोएडा से यात्रा करने वाले यात्रियों को पहले सहारनपुर, कासगंज, बाह, सादाबाद, बरसाना सहित अन्य रूट पर जाने के लिए नोएडा और आनंद विहार से बस पकड़नी पड़ती थी, लेकिन अब बसें परी चौक और कासना स्थित डिपो से ही मिल जाएंगी। यात्रियों को अब नोएडा और आनंद विहार के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

    इस समय ग्रेटर नोएडा डिपो से 20 रूट पर बसों का संचालन होता है। नौ नए रूट शुरू हो जाने से 29 रूटों पर डिपो की ओर से संचालन किया जाएगा। एआरएम ग्रेटर नोएडा डिपो ललित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 24 नई बसें डिपो में आ गई है। डिपो से अब तक 135 बसों का संचालन किया जा रहा था। ग्रेटर नोएडा डिपो में 304 चालक और 272 परिचालक अपनी सेवाएं दे रहे है।

    खबरें और भी

    इन रूटों पर चल रही बसें

    नोएडा से रामघाट, नोएडा से बरसाना, नोएडा से बाह, नोएडा से सादाबाद, आनंद विहार से चंदौसी वाया गजरौला, आनंद विहार से पटियाली वाया कासगंज, आनंद विहार से कालागढ़ वाया गजरौला, आनंद विहार से जलेसर और कश्मीरी गेट से सहारनपुर रूट पर बसों का संचालन शुरू हो गया है।

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर बसों के संचालन के लिए सारी तैयारियां कर ली गई हैं। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लंबे रूट पर दो दो चालकों की ड्यूटी लगाई गई है। चालक और परिचालकों को पूर्व की भांति लगातार नौकरी करने पर प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

    - ललित कुमार श्रीवास्तव, एआरएम ग्रेटर नोएडा डिपो