Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Noida Crime: लूट और चेन स्नेचिंग करने वाला बदमाश मुठभेड़ में घायल, एक फरार

    Updated: Sat, 13 Jul 2024 09:11 AM (IST)

    नोएडा के थाना फेज-तीन की पुलिस ने लूट और छिनैती करने वाला बदमाश को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरा बदमाश भागने में सफल रहा। शुक्रवार ...और पढ़ें

    Noida News: नोएडा पुलिस की मुठभेड़ में एक बदमाश घायल।
    Noida News: नोएडा पुलिस की मुठभेड़ में एक बदमाश घायल।

    HighLights

    1. शुक्रवार देर रात सेक्टर-67 की सर्विस रोड पर हुई मुठभेड़।
    2. बाइक से भाग रहे थे दो बदमाश, एक फरार होने में रहा सफल।

    गौरव शर्मा, नोएडा। कोतवाली फेज-तीन पुलिस की क्षेत्र में लूट व छिनैती करने वाले शातिर बदमाश से शुक्रवार देर रात मुठभेड़ हो गई। टांग में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरा बदमाश भागने में सफल रहा।

    घायल बदमाश के पास से कई चीजें बरामद

    घायल बदमाश के पास से चोरी की बाइक, दो मोबाइल फोन, एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सेंट्रल जोन के एडीसीपी हृदेश कठेरिया ने बताया कि शुक्रवार देर रात पुलिस टीम सेक्टर-67 में चेकिंग कर रही थी।

    पुलिस को देख भागने लगे बदमाश

    तभी सर्विस रोड पर बाइक पर दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वह नहीं रुके और तेज गति से होटल अंतारा के सामने से विपरीत दिशा में भागने लगे। भागते हुए सेक्टर-67 की सर्विस रोड पर हड़बड़ाहट में बाइक फिसल गई और दोनों गिर गए।

    भागते हुए पुलिस पर करने लगे फायरिंग

    बदमाशों ने भागते हुए पुलिस टीम (Noida Police) पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश अर्जुन शर्मा उर्फ छोटे निवासी ग्राम यावापुर, थाना डिबाई जिला बुलंदशहर वर्तमान पता खोड़ा गाजियाबाद की बायीं टांग में गोली लगने के कारण घायल होने पर गिरफ्तार किया गया।

    खबरें और भी

    दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया जिसकी तलाश के लिए कांबिंग की गई। पुलिस के मुताबिक अर्जुन अपने साथी के साथ मिलकर लूट व छिनैती की वारदातों को अंजाम देता है। पुलिस लंबे समय से इसकी तलाश कर रही थी।

    यह भी पढ़ें: AAP विधायक अमानतुल्लाह खान की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल; पंपकर्मियों के साथ मारपीट का मामला