Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Seema Haider: फिर सुर्खियों में 'लप्पू सा सचिन' कहने वाली पड़ोसी महिला, कठघरे में ले जाने को तैयार सीमा हैदर

    By Abhishek TiwariEdited By: Abhishek Tiwari
    Updated: Wed, 16 Aug 2023 12:24 PM (GMT+05:30)

    Seema Haider News सीमा हैदर के पति सचिन मीना पर अपने कमेंट के बाद पड़ोसी महिला मिथिलेश रातोंरात सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गईं। अब सीमा हैदर एपी ...और पढ़ें

    Seema Haider: फिर सुर्खियों में 'लप्पू सा सचिन' कहने वाली पड़ोसी महिला
    Seema Haider: फिर सुर्खियों में 'लप्पू सा सचिन' कहने वाली पड़ोसी महिला

    HighLights

    1. सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने पड़ोसी महिला को दी चेतावनी
    2. किसी का अपमान नहीं किया- मिथिलेश भाटी

    ग्रेटर नोएडा, ऑनलाइन डेस्क। Seema Haider News : नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत आई पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर काफी दिनों से सोशल मीडिया पर छाई हुई है। उसके बारे में जानने के लिए हर कोई उत्सुक दिख रहा है।

    सीमा हैदर के पति सचिन मीणा को 'लप्पू सा सचिन, झींगुर सा लड़का' कहने वाली पड़ोसी महिला की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक, सीमा हैदर पड़ोसी महिला मिथिलेश भाटी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी।

    वकील एपी सिंह ने पड़ोसी महिला को दी चेतावनी

    सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने पड़ोसी महिला को मानहानि का मुकदमा करने की चेतावनी दी है। वकील एपी सिंह ने कहा कि मिथिलेश भाटी को सचिन के बारे में उनकी "अपमानजनक" टिप्पणियों के लिए देश के हर पति से प्रतिक्रिया मिलेगी।

    बता दें कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सचिन को पड़ोसी महिला कह रही है, "सचिन.. क्या है सचिन में... लप्पू सा सचिन है... मुंह से बोलना आवे ना, बोलता तो है ना, झींगुर सा लड़का है... उससे प्यार करेगी वो। हाथ फिराती रहे, ये प्यार है?"

    बता दें कि अपने इस कमेंट के बाद मिथिलेश रातोंरात सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गईं। अब एपी सिंह इन टिप्पणियों को लेकर मिथिलेश भाटी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहे हैं।

    यह टिप्पणी हर पति का अपमान है। हमारे जैसे विविधतापूर्ण देश में, त्वचा के रंग और शारीरिक विशेषताओं के आधार पर अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की योजना बना रहे हैं।

    - वकील एपी सिंह

    उधर, मिथिलेश भाटी ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने किसी का अपमान नहीं किया है।

    मुझे गुस्सा आ गया और ये शब्द मेरे मुंह से निकल गये। हमारे यहां बोलचाल में ऐसी भाषा का आमतौर पर इस्तेमाल होता है। लोग मुझे 'लप्पी' कहते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं 'लप्पी' बन जाऊंगी। मैंने किसी का अपमान नहीं किया है।

    सीमा हैदर की कहानी?

    पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर एक जुलाई 2023 से तब से सुर्खियों में है जब से वह अपने प्रेमी सचिन मीना से मिलने के लिए नेपाल के रास्ते सीमा पार कर अवैध तरीके से भारत आई है।

    सीमा हैदर का दावा है कि ग्रेटर नोएडा के रहने वाले सचिन से उनकी प्रेम कहानी वर्ष 2019 में ऑनलाइन गेम PUBG खेलने के दौरान शुरू हुई थी। वह पहले से शादीशुदा थी और चार बच्चों की मां है।

    खबरें और भी