विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीमा हैदर का पाकिस्तानी सच सामने आने के बाद पाई-पाई के लिए मोहताज हुआ सचिन, आर्थिक संकट में घिरा परिवार

By Jagran NewsEdited By: Abhi Malviya
Published: Mon, 31 Jul 2023 01:16 AM (IST)

पुलिस प्रशासन द्वारा सीमा सचिन व उसके पिता नेत्रपाल को घर में नजरबंद किए जाने के बाद परिवार के सामने ...और पढ़ें

करीब एक महीने से मजदूरी पर नहीं जाने से परिवार पाई-पाई को मोहताज हो गया है।
करीब एक महीने से मजदूरी पर नहीं जाने से परिवार पाई-पाई को मोहताज हो गया है।

HighLights

  1. परिवार के सामने आर्थिक संकट
  2. मजदूरी पर नहीं जाने से परिवार पाई-पाई को मोहताज

रबूपुरा, संवाद सहयोगी। पुलिस प्रशासन द्वारा सीमा सचिन व उसके पिता नेत्रपाल को घर में नजरबंद किए जाने के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। करीब एक महीने से मजदूरी पर नहीं जाने से परिवार पाई-पाई को मोहताज हो गया है।

भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन ठाकुर का कहना है अगर सीमा दोषी पाई जाती है तो संवैधानिक तरीके से सजा का प्रावधान है। पुलिस की सख्ती के चलते किसी को भी कहीं भी आने-जाने नहीं दे रहे हैं, जिसके चलते वह मजदूरी पर भी नहीं जा पा रहे हैं।

काम नहीं करने से परिवार के सामने भूखे मरने की नौबत आ गई है, जिससे परिवार के दर्जनों सदस्यों का खर्च उठाना मुश्किल हो रहा है। जल्दी ही सचिन के परिवार से मिलकर समस्या का समाधान खोजा जाएगा। हालांकि, पुलिस की ओर से काम पर जाने के लिए कोई रोक नहीं है।

पाकिस्तान भेजे जाने की चर्चा से दुखी 

सोशल मीडिया पर चर्चा है कि सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजा जा रहा है, जिससे उसके फॉलोअर दुखी हैं, क्योंकि सोशल मीडिया पर सूचना चल रही है कि सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजा जाएगा, जिससे सचिन दुखी है और सीमा हैदर के लाखों फॉलोअर परेशान हैं।

भारत में रहने वाले लाखों लोग नहीं चाहते कि सीमा हैदर वापस पाकिस्तान जाए। लोग चाहते हैं कि वह भी रबूपुरा मे ही रहे। स्थानीय लोगों का भी यही कहना है कि भारत से पाकिस्तान पहुंची अंजू का वहां के लोग स्वागत कर रहे हैं, वही भारत के कुछ लोग सीमा हैदर का विरोध कर रहे हैं। जो उचित नहीं है। संवैधानिक तरीके से रास्ता खोजा जाना चाहिए।

सीमा ठकुराइन कहने पर लोगों का एतराज गलत

लोगों का कहना है कि उत्तर प्रदेश में मीणा जाति जनरल कैटेगरी में आती है, जिसके चलते इस जाति के लोग पूरे उत्तर प्रदेश में मीणा ठाकुर लिखते हैं। इसी के चलते सीमा हैदर ने बातचीत के दौरान अपने आप को सीमा ठकुराइन कह दिया था, जिसके चलते कुछ लोग सीमा से नाराज होकर उसेख बुरा-भला कह रहे हैं, जिससे मीणा समाज के लोगों में रोष है।

सीमा के गर्भवती होने की चर्चा जोरों पर

सीमा हैदर के गर्भवती होने की चर्चा जोरों पर है। बताया जाता है कि सचिन चेकअप कराने के लिए भी गया था, जिससे सीमा के गर्भवती होने की चर्चाओं को और बल मिल रहा है। अब सचिन इस बात से परेशान है कि अगर सीमा पाकिस्तान वापस जाती है तो उसके बच्चे का भविष्य क्या होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।